एक्सप्लोरर

Watch: श्रीनगर में भयानक हादसा, 9 सवारियों से भरी कार नदी में गिरी, 4 की मौत, 2 लापता, सामने आया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो

Accident In Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में सिंध नाले में टवेरा के गिरने से चार की मौत हो गई, तीन बच गए. दो लापता हैं. श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में नौ यात्री सवार थे

Jammu Kashmir Accident Update: मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में रविवार (28 अप्रैल) को एक बड़ी दुर्घटना हुई है. यहां सिंध नाले में यात्रियों से भरा वाहन गिरने के बाद हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार यह टवेरा वाहन 9 यात्रियों को ले जा रहा था और असंतुलित होकर नाले में गिर गया.

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया है. 2 लोग अभी भी लापता हैं. माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. रात होने की वजह से प्रशासन की ओर से फिलहाल राहत और बचाव अभियान को रोक दिया गया है. इसे सुबह दोबारा शुरू किया जा सकता है.

कैसे हुई दुर्घटना?

एक अधिकारी ने इस संबंध में एबीपी न्यूज़ को बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गगनगीर सोनमर्ग में सिंध नाले में एक टवेरा वाहन नियंत्रण खोकर गिर गया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को निकलने का अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि तीन लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें गुंड पीएचसी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. 

पुलिस के साथ आर्मी भी जुटी बचाव अभियान में

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि एसएचओ गुंड पुलिस टीम के साथ सेना की 34 असम राइफल्स, यातायात ग्रामीण पुलिस, नागरिक प्रशासन, स्थानीय एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने एक साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया है. जो लोग मारे गए हैं और घायल हैं, उन सभी के परिजनों को इस बारे में जानकारी दी जाएगी. दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच के लिए यातायात पुलिस टीम गठित करेगी.
बता दें कि जिस इलाके में दुर्घटना हुई है वह एक्सीडेंट जोन के तौर पर जाना जाता है. यहां दुर्गम सड़के होने के साथ ही ड्राइविंग बेहद मुश्किल है. इस इलाके में चालकों को धीमी गति और कंट्रोल के साथ वाहन चलाने की हिदायत दी जाती है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: 'तुष्टीकरण के आगे कांग्रेस ने टेक दिए घुटने', बोले पीएम मोदी, नेहा हत्याकांड पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget