एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath Corridor का होगा लोकार्पण, दीपावली की तरह मनाया जाएगा उत्सव

काशी में 13 दिसंबर से शुरू होने वाला कार्यक्रम मकर संक्रांति तक रोज चलेगा. रोज़ एक उत्सव होगा, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री करेंगे.

Kashi Vishwanath Corridor News: काशी दुनियां की सबसे पुरानी नगरी है. काशी के अंदर भोलेबाबा का मंदिर और आस पास का दृश्य और उसके पुनर्निर्माण का काम तक़रीबन पूरा हो गया है. काशी, कबीर और गोस्वामी तुलसीदास के साथ साथ कई संतो की भूमि रही है. कई वर्षों से वहां पुनर्निर्माण का काम नहीं हुआ था. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब इसका बीड़ा उठाया तो ये काम अब सम्पन्न होने जा रहा है. आपको याद दिला दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने पहुंचे थे तब उन्होंने कहा था कि "मां गंगा ने मुझे बुलाया है" जो बात उन्होंने तब कही थी वो अब चरितार्थ होने जा रही है.

काशी में पुनर्निर्माण के पूरा होने और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के भव्य स्वरूप को लोकार्पण के मौके को खास बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद काशी के दौरे पर जा रहे हैं. ये कार्यक्रम करीब दस दिनों तक चलेगा. पूरी काशी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. जैसे प्रभु श्रीराम के लंका से अयोध्या वापसी के समय दीपावली मनाई गई थी वैसे ही काशी में दीपावली मनाई जाएगी.

प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को मंदिर का लोकार्पण करेंगे, जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश भर से 3000 संत और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. 13 दिसंबर के बाद पांच लाख घरों में बाबा विश्वनाथ के प्रसाद और काशी के इतिहास की पुस्तिका पहुंचाई जाएगी. हाल के दिनों में काशी में जो पुनर्निर्माण का कार्य किया गया है, उसका एक वीडियो भी जारी किया जा रहा है.

काशी में 13 दिसंबर से शुरू होने वाला कार्यक्रम मकर संक्रांति तक रोज चलेगा. रोज़ एक उत्सव होगा, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री करेंगे. ये कार्यक्रम देश में 51000 स्थानों पर बीजेपी की ओर से लाइव दिखाया जाएगा.

13 और 14 दिसंबर को काशी में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होगा. 12, 13 और 14 दिसंबर को काशी के हर मंदिर और मठ के सजाया जाएगा. भव्य दीपावली जैसी सजावट मंदिरों में की जाएगी. काशी में 17 दिसंबर को देश के महापौर का सम्मेलन भी होगा. 23 दिसंबर को जैविक खेती करने वाले किसानों का सम्मेलन काशी में ही आयोजित होगा और 12 जनवरी को काशी में युवा सम्मेलन होगा. उससे पहले बीजेपी 9 दिसंबर के 'दिव्य काशी, भव्य काशी' कार्यक्रम करेगी. बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी. 8 दिसंबर से काशी में संवाद कार्यक्रम होगा. इसके लिए भजन मंडली पूरी काशी से गुजरेगी. 5 दिसंबर से काशी में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है.

17 और 24 दिसंबर की तारीख के कार्यक्रम के कमेटी इंचार्ज बीजेपी महासचिव अरूण सिंह होंगे, जबकि 13 दिसंबर के कार्यक्रम के इंचार्ज तरूण चुग होंगे.

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

आंदोलन में मारे गए किसानों की लिस्ट Loksabha में दिखाकर बरसे Rahul Gandhi, बोले- Modi सरकार दे मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget