एक्सप्लोरर

Prajwal Revanna News: छुप नहीं पाएगा प्रज्वल रेवन्ना, जल्द होगा हासन MP की लोकेशन का खुलासा, इंटरपोल जारी कर सकता है 'ब्लू कॉर्नर नोटिस'

Prajwal Revanna News: हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप है कि उसने सैकड़ों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है. रेवन्ना से जुड़े 3000 वीडियो वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है.

Prajwal Revanna: कर्नाटक सरकार की तरफ प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच के लिए गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने हासन सांसद के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसआईटी ने सीबीआई से प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराने का अनुरोध किया है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि एक बार नोटिस जारी होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना के ठिकानों के बारे में पता चलने की उम्मीद है.

वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार (4 मई) को बताया कि अश्लील वीडियो मामले में चल रही जांच को लेकर जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा, "हमने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. हमने एचडी रेवन्ना को लुकआउट नोटिस जारी किया था, क्योंकि वह विदेश भाग सकते थे."

आज शाम तक नोटिस का जवाब देने का समय: जी परमेश्वर

गृह मंत्री परमेश्वर ने आगे कहा, "दूसरा नोटिस कल (शुक्रवार) को जारी किया गया है. उनके पास शनिवार शाम तक नोटिसों का जवाब देने का समय है." उन्होंने बताया, "रेवन्ना ने मैसूर अपहरण मामले में भी जमानत के लिए आवेदन किया है. इस केस में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है." बता दें कि हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. उसने इस घिनौने अपराध का वीडियो भी बनाया. उससे जुड़े करीब 3000 वीडियो वायरल हो रहे हैं.

गुरुवार को जारी हुआ प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ पहला नोटिस

इससे पहले, कर्नाटक के गृह मंत्री ने मीडिया को बताया था कि गुरुवार को पिता और बेटे के खिलाफ पहला लुकआउट नोटिस जारी हुआ था. पहला लुकआउट नोटिस तब जारी किया गया था, जब बाप-बेटे ने जांच टीम के सामने पेश होने के लिए समय मांगा था. एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी की जांच चल रही है. इनके घर में काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई. 

यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna:'हाथ पकड़ा, कपड़े उतारने को कहा...', प्रज्वल रेवन्ना की 'हैवानियत' का शिकार पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget