एक्सप्लोरर

Karnataka Unlock: कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटा, धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति, जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला

कर्नाटक सरकार ने शादियों के लिए मेहमानों को बढ़ाने का भी फैसला किया है. 40 मेहमानों की वर्तमान सीमा से 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति की अनुमति नहीं है और दाह संस्कार के लिए 20 लोग इकट्ठा हो सकते हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी प्रतिबंधों में कुछ और छूट देने की घोषणा की है. प्रदेश में अब धार्मिक स्थलों को खोलने और विवाह समारोह आयोजित करने जैसी कुछ अन्य गतिविधियों की अनुमति दी गयी है. मंदिर जाने वालों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों को केवल 'दर्शन' के लिए जनता के लिए खोलने की अनुमति देने का फैसला किया. साथ ही शॉपिंग मॉल को भी काम करने की अनुमति दी जाएगी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक करने के बाद कहा कि यह छूट छह जुलाई से 15 दिनों के लिए होगी. नाइट कर्फ्यू सप्ताह के दिनों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. वीकेंड कर्फ्यू को पूरी तरह से हटा लिया गया है.

जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला
सरकारी आदेश के अनुसार, थिएटर, सिनेमा और पब बंद रहेंगे. जबकि प्रशिक्षण के उद्देश्य से स्वीमिंग पुल खोले जाएंगे. खेल परिसरों और स्टेडियमों को प्रैक्टिस के उद्देश्य से खोला जाएगा और सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों और बड़े जलसों के आयोजन पर मनाही है. विवाह और पारिवारिक कार्यक्रम की अनुमति दी गयी है. लेकिन इसमें 100 से अधिक लोग उपस्थित नहीं होंगे. पूजा स्थल को केवल दर्शन के लिए खोलने की अनुमति होगी, न कि सेवा के लिए.

आदेश में कहा गया है कि दाह संस्कार और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी जबकि बैठने की क्षमता के अनुसार सार्वजनिक परिवहनों के परिचालन की अनुमति होगी. बता दें, प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 2082 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 86 लोगों की मौत हो गयी. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 48,116 है.

ये भी पढ़ें-
Weather Update: दिल्ली में गर्मी से कुछ राहत, उत्तर भारत में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट का अनुमान

Petrol Diesel 4 July: पेट्रोल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में भी शतक मारने के बेहद करीब, जानें अपने शहर का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget