एक्सप्लोरर

कर्नाटक: 111 साल की उम्र में सिद्धगंगा मठ के प्रमुख का निधन, अंतिम दर्शन के लिए लगा नेताओं का तांता

शिवकुमार स्वामी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनके पास मिलने के लिए बड़े राजनेताओं का तांता लगा हुआ था. उनका निधन आज दिन के 11.44 बजे हुआ. शिवकुमार स्वामी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4.30 बजे किया जाएगा.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मशहूर धर्मगुरु शिवकुमार स्वामी का निधन हो गया है. वह 111 साल के थे. उनका निधन आज दिन के 11.44 बजे हुआ. शिवकुमार स्वामी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4.30 बजे किया जाएगा. शिवकुमार स्वामी सिद्धगंगा मठ के प्रमुख थे. वह लिंगायत समुदाय के गुरु थे और उन्हें इस समुदाय में भगवान का दर्जा मिला हुआ था.

इससे पहले शिवकुमार स्वामी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनके पास मिलने के लिए बड़े राजनेताओं का तांता लगा हुआ था. अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जिससे कानून व्यवस्था में कोई अड़चन न आए.

जब शिवकुमार स्वामीजी अस्पताल में भर्ती थे उस समय उनसे मिलने गए नेताओं में राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर, कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम बीएस येदुयुरप्पा, बीजेपी नेता सदानंद गौड़ा आदि नेता प्रमुख हैं.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मई 2018 को टुमकुर की रैली में स्वामीजी द्वारा किए गए काम की सराहना की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, "टुमकुर महान लोगों की भूमि है और स्वामी शिवकुमार ने आध्यात्म और शिक्षा के क्षेत्र में यहां बहुत काम किया है."

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक चुनाव के दौरान शिवकुमार स्वामी का आशीर्वाद लेने सिद्धागंगा मठ पहुंचे थे. इससे पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 24 सितंबर, 2014 को उनका आशीर्वाद लेने टुमकुर के इस मठ में गए थे.

शिवकुमार स्वामी के निधन की खबर सुनते ही प्रदेश के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. पूरे कर्नाटक के विभिन्न इलाके के लोग शिवकुमार स्वामी को मानते थे और लोगों की उनमें आस्था थी.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जारी किया Group D का रिजल्ट, 18,218 कैंडिडेट्स सफल रिपोर्ट: सिद्धारमैया को कांग्रेस विधायक ने गिफ्ट की डेढ़ करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज BJP नेता आरके सिंह ने कहा- महागठबंधन में चोर और घूसखोर, ममता सरकारी पैसों पर गुंडे पालती हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget