एक्सप्लोरर

'हम तो एक सीट जीते थे...', बीजेपी-जेडीएस ने गठबंधन का किया ऐलान तो कांग्रेस ने कसा तंज

BJP JDS Alliance: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुक्रवार (22 सितंबर) को जेडीएस एनडीए में शामिल हो गई. इसे लेकर कांग्रेस ने जेडीएस पर निशाना साधा.

BJP JDS Alliance: जेडीएस और बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगी. इसे लेकर कांग्रेस ने जेडीएस पर तंज कसा. कांग्रेस नेता और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ गठबंधन को लेकर जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछली बार हमने जेडीएस के साथ गठबंधन किया था और हम (कांग्रेस और जेडीएस) एक-एक सीट जीत पाए थे, क्योंकि जनता को जेडीएस के साथ गठबंधन पसंद नहीं था."

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस ने शुक्रवार (22 सितंबर) को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘बी टीम’ आज आधिकारिक रूप से एनडीए का हिस्सा बन गई. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, "कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने जो बार-बार कहा था, आज आधिकारिक तौर पर उसकी पुष्टि हो गई है. राज्य में बीजेपी की बी टीम जेडीएस आधिकारिक तौर पर एनडीए का हिस्सा बन गई है."

इस दौरान उन्होंने बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी का भी हवाला दिया. जयराम रमेश ने कहा, ''जेडीएस उस दिन एनडीए का हिस्सा बन रही है, जिससे एक दिन पहले ही उनके एक पूर्व नेता पर बीजेपी सांसद ने विवादित टिप्पणी की." दानिश अली बसपा में शामिल होने से पहले जेडीएस में थे.

एनडीए का हिस्सा बनी जेडीएस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस ने बीजेपी नीत एनडीए में शामिल होने का फैसला किया और शुक्रवार को जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया. 

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस के इस फैसले को कर्नाटक की राजनीति में अहम माना जा रहा है क्योंकि देवेगौड़ा परिवार की यह पार्टी दक्षिण के इस राज्य में तीसरी बड़ी ताकत है. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, वहीं बीजेपी विपक्ष में है.

ये भी पढ़ें: BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान के दौरान हंसते दिखे रविशंकर प्रसाद, अब सफाई में क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget