एक्सप्लोरर

सरकार पर्यटकों की सुरक्षा मजबूत करने के उपायों पर गंभीरता से कर रही विचार, बोले कर्नाटक के कानून मंत्री

कानून मंत्री ने कहा कि वह परमेश्वर के साथ बैठकर सुझावों पर चर्चा करेंगे तथा उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध करेंगे.

कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्यों के मंत्री एच. के. पाटिल ने हम्पी के पास एक विदेशी नागरिक समेत दो महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पर्यटकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है जिससे ऐसी घटनायें दोबार न हो.

पाटिल ने कहा कि वह राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर से इस मुद्दे पर चर्चा करने के वास्ते वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाने का अनुरोध करेंगे.

बेंगलुरु में संवाददाताओं से बात करते हुए मंत्री ने कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम्पी और उसके आसपास ऐसा अपराध हुआ है. राज्य सरकार ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सभी गंभीर कदम उठाए हैं और हम पीड़ितों को सबल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. सरकार पर्यटकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है.'

कानून मंत्री ने कहा कि वह परमेश्वर के साथ बैठकर सुझावों पर चर्चा करेंगे तथा उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आयोजित करने का भी अनुरोध करेंगे. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा,'हम बहुत सख्त कदम उठाएंगे जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो.'

हम्पी के पास अनेगुंडी क्षेत्र में कथित मादक पदार्थ और गांजे के दुरुपयोग से संबधित सवाल और सरकार को सुरक्षा मापदंडों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए पाटिल ने कहा, '...हम सभी पहलुओं पर विचार करेंगे और यदि होमस्टे, रिसॉर्ट आदि के बारे में सुरक्षा मापदंडों और अन्य उपायों पर फिर से विचार करने की जरुरत हुई तो सरकार निश्चित रूप से उन पर विचार करेगी.'

पुलिस के अनुसार, हम्पी के पास बृहस्पतिवार की रात 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उन पर हमला किया गया. महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें नहर में धकेल दिया गया, जिनमें से एक की मौत हो गयी.

पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
'सरकारी नौकरी चाहने वालों की संख्या ज्यादा पर फर्जीवाड़ा...', सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget