एक्सप्लोरर

Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद एक बार फिर गरमाया, वाहनों के साथ तोड़फोड़, बेलगावी में मंत्रियों की एंट्री पर रोक

Karnataka-Maharashtra Border Row: महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद पर सियासत गरमा गई है. 1957 के बाद पुनर्गठन के बाद दोनों राज्य महाराष्ट्र के बेलगावी पर अपना दावा ठोकते रहे हैं.

Maharashtra-Karnataka Border: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है. यह सीमा विवाद का मुद्दा मंगलवार को एक बार फिर गरमा गया है. सीमा विवाद के चलते हुए कर्नाटक में महाराष्ट्र के वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गयी.

बेलगावी पर दावेदारी को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद मंगलवार को और बढ़ गया. दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र के अंदर एक-दूसरे के वाहनों को निशाना बनाया गया. वहीं शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पुणे में कर्नाटक के कई बसों पर कालिक भी पोती गई.

बेलगावी में महाराष्ट्र के मंत्रियों की एंट्री पर रोक
सीमा विवाद को लेकर सियासत गरमाती दिख रही है. महाराष्ट्र के मंत्रियों, चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई का मंगलवार को बेलगावी जाने का कार्यक्रम था. कन्नड़ संगठनों के नेताओं के विरोध के कारण इसे बाद में स्थगित कर दिया गया. बेलगावी जिला प्रशासन ने दोनों मंत्रियों के शहर में प्रवेश में रोक लगा दी है, शहर में धारा 144  लागू कर दी गयी है. जबकि परिवहन निगम एमएसआरटीसी ने पुलिस के परामर्श का हवाला देते हुए दक्षिणी राज्य में बस सेवाएं निलंबित कर दी.

1957 से चल रहा है सीमा विवाद
सीमा का मुद्दा भाषायी आधार पर दोनों राज्यों के पुनर्गठन के बाद 1957 से है. महाराष्ट्र बेलगावी पर दावा जाता है जो तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा था. क्योंकि वहां अच्छी-खासी तादाद मराठी बोलने वाले लोगों की है. उसने 814 मराठी भाषी गांवों पर भी दावा जताया है जो अभी दक्षिणी राज्य का हिस्सा हैं.

दोनों राज्यों में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति
सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बोम्मई से फोन पर बात की और उनके राज्य के वाहनों पर कर्नाटक में तोड़फोड किये जाने की पर चिंता जताई. दोनों राज्यों में शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने पर सहमति जताई. फडणवीस इस विषय को केंद्र के सामने उठाएंगे. 

नेता, संजय राउत ने सरकार को बताया कायर
वहीं इस पूरे विवाद में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने पाटिल और देसाई को कायर बताया. उन्होंने शिंदे और बीजेपी सरकार पर इस मुद्दे पर जमकर हमला बोला. संजय राउत ने माडिया से बात करते हुए कहा कि शिवसेना दशकों पहले कर्नाटक के साथ पैदा हुए सीमा विवाद के बाद से मुंहतोड़ जवाब देती रही है. 

हिंसा के लिए कर्नाटक सरकार होगी जिम्मेदार 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने दोनों राज्य के सीमा विवाद पर चिंता जाहिर की है. पवार ने मुंबई में माडिया से बात करते हुए कहा, "महाराष्ट्र ने संयम बरतने का रुख अपनाया और वह इसपर कायम रहने को तैयार हैं. लेकिन इसकी भी सीमा होती है. अगर 24 घंटों में वाहनों पर हमले नहीं रुकते तो सब्र का बांध टूट जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कर्नाटक सरकार पर होगी."

ये भी पढ़ें-

संसद के इस सत्र में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की मिलेगी सौगात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को किसने मनाया, पत्नी गीतांजलि का रोल क्या, अब लद्दाख होगी वापसी?
सोनम वांगचुक को किसने मनाया, पत्नी गीतांजलि का रोल क्या, अब लद्दाख होगी वापसी?
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त
'धर्मेंद्र प्रधान हटेंगे तभी होगी चर्चा', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी शर्त
जंतर-मंतर आंदोलन पर इंद्रेश कुमार का बड़ा आरोप, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन
जंतर-मंतर आंदोलन पर इंद्रेश कुमार का बड़ा आरोप, बोले- विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा प्रदर्शन

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget