एक्सप्लोरर

Karnataka: कर्नाटक विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए 7 उम्मीदवार, सदन में BJP को मिला बहुमत

Karnataka Legislative Council: कर्नाटक विधान परिषद के लिए सात नए सदस्यों में से 4 उम्मीदवार बीजेपी के हैं जबकि कांग्रेस के 2 उम्मीदवार हैं. वहीं JDS के एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए.

Karnataka Legislative Council Biennial Polls: कर्नाटक विधान परिषद (Karnataka Legislative Council) के लिए द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Poll) को लेकर मैदान में उतरे सभी 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. इन सभी सीटों के लिए चुनाव 3 जून को कराया जाना प्रस्तावित था. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन सिर्फ 7 कैंडिडेट्स ही मैदान में बचे जिसके बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा कर दी गई.

MLC चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और कर्नाटक विधानसभा के सचिव एमके विशालाक्षी (MK Vishalakshi) ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन वापस लेने के बाद 7 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए थे. और उन सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया. सात नए सदस्यों में से 4 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के विजयी हुए हैं.

कर्नाटक विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए 7 उम्मीदवार

कर्नाटक विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव में बीजेपी के 4 जबकि कांग्रेस के 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. वही जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस के एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. विधानपरिषद के लिए बीजेपी के नए सदस्यों में पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi), पार्टी के राज्य सचिव हेमलता नायक और एस केशवप्रसाद और एससी मोर्चा के अध्यक्ष सी नारायणस्वामी शामिल हैं.

बीजेपी और कांग्रेस के कितने उम्मीदवार?

कर्नाटक विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए बीजेपी के 4 उम्मीदवारों के अलावा दो सदस्य कांग्रेस से हैं. इनमें बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष एम नागराजू यादव (M Nagaraju Yadav) और केपीसीसी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी के अब्दुल जब्बार शामिल हैं. जेडीएस से पूर्व एमएलसी टीए सरवाना निर्विरोध चुने गए हैं.

सदन में बीजेपी को मिला बहुमत

कर्नाटक विधान परिषद (Karnataka Legislative Council) में 7 एमएलसी (MLC) का कार्यकाल 14 जून को खत्म हो रहा था. बीजेपी के चार उम्मीदवारों के निर्विरोध (Elected Unopposed) चुने जाने के साथ ही सत्तारूढ़ दल बीजेपी (BJP) के पास अब विधान परिषद में बहुमत होगा. 7 एमएलसी के चुनाव से पहले 75 सदस्यीय ऊपरी सदन में बीजेपी के 37 मेंबर थे, जो साधारण बहुमत से सिर्फ एक कम था. कांग्रेस के पास 26 सदस्य थे, जबकि जेडीएस के पास 10 सदस्य थे.

ये भी पढ़ें:

Bengal Coal Scam Case: कोयला घोटाला मामले में ED ने की तीसरी गिरफ्तारी, 'सरगना' से हैं आरोपी के सीधे लिंक

Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर फिर हो सकता है बवाल, नागपुर में राणा दंपत्ति और NCP करेंगे पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला SC
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget