एक्सप्लोरर

Bengal Coal Scam Case: कोयला घोटाला मामले में ED ने की तीसरी गिरफ्तारी, 'सरगना' से हैं आरोपी के सीधे लिंंक

Begal Coal Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पश्चिम बंगाल के कथित कोयला खनन घोटाले (Begal Coal Scam) से जुड़े धन शोधन के मामले में एक और शख्स की गिरफ्तारी की.

Begal Coal Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पश्चिम बंगाल के कथित कोयला खनन घोटाले (Begal Coal Scam) से जुड़े धन शोधन के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को दिल्ली में गुरुपद माजी को हिरासत में लिया और बाद में उसे विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया.

एजेंसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, अदालत ने माजी को सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है. ईडी ने कहा कि आरोपी मामले के मुख्य आरोपी या ‘सरगना’ अनूप माजी का साथी है. कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने यह तीसरी गिरफ्तारी की है. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा और बांकुड़ा थाने के तत्कालीन प्रभारी पूर्व निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है.

अवैध कोयला खनन से जुटाए गए धन से 66 करोड़ रुपये मिले- ईडी

ईडी ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की है और उनकी पत्नी रूजिरा को सम्मन जारी किया है. ईडी ने कहा कि माजी को ‘‘अनूप माजी ऊर्फ लाला और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध कोयला खनन से जुटाए गए धन से 66 करोड़ रुपये मिले.’’ एजेंसी ने बताया, ‘‘उक्त राशि में से 26 करोड़ रुपये उसने कोलकाता के एक सीए को दिए ताकि वह इसे सफेद धन बनाने के लिए शेल कंपनियां बना सके.’’

13 शेल कंपनियों की कुल कीमत 28 करोड़

इस प्रक्रिया में माजी ने सीए की मदद से 13 शेल या पेपर कंपनियां जुटायीं. एजेंसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘इन 13 शेल कंपनियों की कुल कीमत 28 करोड़ रुपये हैं लेकिन उसने (माजी) दस्तावेजों में शेयर धारकों को 88 लाख रुपये का भुगतान करके इन कंपनियों को खरीदा, इस तरह से उसने अवैध रूप से कमाए गये धन को सफेद किया.’’ ईडी का धन शोधन से जुड़ा यह मामला नवंबर, 2020 में सीबीआई द्वारा करोड़ों रुपये के कोयला खनन घोटाला मामले में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें.

Navneet Rana Arrest Matter: नवनीत राणा मामले में लोकसभा की कमेटी ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को किया तलब

Hardik Patel का बीजेपी में एंट्री को लेकर बड़ा खुलासा, abp न्यूज़ पर कल देखें पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget