एक्सप्लोरर

बेकरी में तलवारों के साथ घुसे हमलावर, ताबड़तोड़ वार कर शख्स को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेकरी में घुसकर कई लोगों ने तलवार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

कर्नाटक के कोप्पल जिले में कथित संपत्ति विवाद को लेकर बेकरी की दुकान में घुसकर 7 लोगों ने एक व्यक्ति की तलवार से ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी. अधिकारियों ने सोमवार (2 जून, 2025) को ये जानकारी दी है. 

31 मई को हुई ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. मृतक की पहचान चेनप्पा नरिनाल के रूप में हुई है. हमले के वक्त व्यक्ति खुद को बचाने के लिए बेकरी में भाग रहा था. दो लोग उस पर तलवार से हमला कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति ने पीड़ित के सिर पर लकड़ी के लट्ठे से वार कर दिया. पीड़ित जब हमले से बचने की कोशिश कर रहा था तो उस दौरान कई जगह उसके शरीर पर कट के निशान दिखे.

बेकरी में तलवार लेकर घुसे हमलावर 
हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित बचने के लिए बेकरी में भागा और आरोपी उसके पीछे दौड़े और उसे तलवार से मारने की कोशिश करने लगे. कुछ सेकंड बाद ही नरिनाल बेकरी से बाहर भाग गया, जहां दो से तीन लोगों ने उस पर कई बार तलवार से हमले किए. वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुरंत मौके से भाग गए.

संपत्ति विवाद के चलते की गई नरिनल की हत्या
पुलिस ने इस मामले मेें 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान रवि, प्रदीप, मंजूनाथ, नागराज, मंजूनाथ, गौतम और प्रमोद के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक पुरानी दुश्मनी और संपत्ति विवाद के कारण नरिनाल की हत्या की गई है.

अन्य आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चला रही अभियान
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया. इस भयावह घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है.

ये भी पढ़ें:

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी मोदी का एक साल पूरा होने पर पीएम करेंगे सभी मंत्रियों के साथ बैठक, जानें क्या है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget