एक्सप्लोरर

गला दबाकर मारा, कीटनाशक पिलाया और फिर कर दिया अंतिम संस्कार... बेटी के प्यार से खफा पिता ने दिया वारदात को अंजाम

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक खौफनाक घटना का खुलासा हुआ है. जहां एक बाप ने अपनी बेटी को ही मौत के घाट उतार दिया क्योंकि बेटी को दूसरी जाति के लड़के से प्यार था.

कलबुर्गी के मेलकुंडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस. डी. ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को जानकारी दी कि एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कीटनाशक जबरन पिलाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. बाद में उसने बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया. पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार को हुई. प्रारंभिक सूचना में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन संदेह के बाद स्थानीय पुलिस गांव पहुंची और जांच में हत्या का मामला सामने आया. 

कलबुर्गी पुलिस ने आरोपी पिता शंकर को गिरफ्तार कर लिया है. शरणप्पा ने बताया कि शंकर अपनी बेटी के अन्य समुदाय के युवक से संबंधों का विरोध कर रहा था. शंकर की 5 बेटियां हैं और उसे आशंका थी कि अगर बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया तो उसकी अन्य तीन बेटियों के विवाह में बाधा आ सकती है.

गला दबाकर हत्या कर दी

पुलिस आयुक्त के मुताबिक, आरोपी ने रिश्तेदारों के माध्यम से बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही. इसके बाद शंकर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और कीटनाशक पिलाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया. गांव के लोगों को इस पर विश्वास हो गया और वे अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है. शरणप्पा ने बताया कि शुरुआती जांच में शंकर के दो और रिश्तेदारों की संलिप्तता की आशंका है. दोषी पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

ऑनर किलिंग से जुड़े मामले 

ऑनर किलिंग से जुड़े मामले में कानूनी रूप से हत्या (IPC 302)  इस अपराध के लिए फांसी या उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान है. इसके अलावा सबूत मिटाना  आत्महत्या का रूप देना और जल्द अंतिम संस्कार करना IPC धारा 201 के तहत आता है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कहा है कि ऑनर किलिंग “सबसे जघन्य अपराध” है और इसमें किसी भी तरह की नरमी नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में आज शामिल होंगे अखिलेश यादव, छपरा पहुंचे सपा अध्यक्ष; रोहिणी आचार्य भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget