एक्सप्लोरर

थप्पड़ मारे, लात-घूंसे बरसाए...होटल के कमरे में घुसकर 6 हमलावरों ने की कपल की पिटाई, वीडियो वायरल

Interfaith Couple Attack: हावेरी जिले में कपल के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Karnataka: कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक लॉज के कमरे में घुसकर कपल की पिटाई की गई. इस कपल का कसूर सिर्फ इतना था कि ये दोनों अलग-अलग धर्म से थे. कुल मिलाकर छह लोगों ने इस कपल के साथ कमरे में मारपीट की है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ मारपीट होते हुए देखा जा सकता है. कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग के इस मामले को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है. 

कपल के साथ मारपीट की घटना हावेरी जिले के हनागल तालुका में सामने आई है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पिटाई का वीडियो खुद आरोपियों ने ही बनाया है. माना जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक खुद को फेमस करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने लॉज में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है. हावेरी जिले में ये घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही दो चचेरे भाई-बहनों की गलती से अलग-अलग धर्मों का कपल समझकर पीटा गया था. 

वीडियो में कपल को बुरी तरह पीटते दिखे हमलावर

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर कमरे के बाहर खड़े हैं. वह दरवाजा खटखटाकर उसके खुलने का इंतजार करते हैं. जैसे ही भीतर मौजूद शख्स कमरे का दरवाजा खोलता है. वैसे ही सारे आरोपी भीतर घुस जाते हैं. इस दौरान कुछ हमलावर महिला की ओर बढ़ते हैं, जो उन्हें देखकर अपना चेहरा ढकने लगती है. महिला के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता है. थोड़ी देर में दरवाजा खोलने वाले शख्स की पिटाई भी शुरू हो जाती है. 

वीडियो में आरोपियों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए भी सुने जाते हैं. ये लोग महिला को इतनी जोर से मारते हैं कि वह जमीन पर गिर जाती है. महिला के साथ मौजूद शख्स की भी लात-घूसों से जमकर पिटाई होती है. वह जब वहां से भागने की कोशिश करता है, तो दो से तीन हमलावर उसे तुरंत पकड़ लेते हैं. पिटाई की वजह से महिला बेड के कोने में जाकर छिप जाती है. इस दौरान एक आरोपी पहले तो उसे फिर से थप्पड़ मारता है और फिर उसे खींचते हुए कोने से बाहर निकालता है. 

अल्पसंख्यक समुदाय से हैं आरोपी

वहीं, इस मामले में कपल ने पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज करवा दिया है. छह आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'कपल के साथ 7 जनवरी को हनागल के नलहारा क्रॉस पर मारपीट की गई. अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले छह आरोपियों पर हत्या के प्रयास, अपहरण और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप में केस दर्ज हुआ है. छह में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है.'

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पायलट दंपत्ति की पिटाई का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget