एक्सप्लोरर

कर्नाटक में मास्क, शादी, अंतिम संस्कार से लेकर बर्थडे पार्टी तक सख्त की गई गाइडलाइंस, नए नियम तय, जुर्माना भी बढ़ा

कर्नाटक में फिलहाल लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगने की कोई संभावना नहीं है. लेकिन राज्य सरकार मौजूदा कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जिसके अंतर्गत मास्क पहनने को अनिवार्य किया गया है.

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है. बृहद बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से फेस मास्क नहीं पहनने पर 250 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है कि जनता कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करे.

आदेश में कहा गया है कि 200 से ज्यादा लोगों को बंद स्थानों में शादियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी, जबकि खुले स्थानों में 500 लोग शामिल हो सकते हैं. वहीं जन्मदिन की पार्टियों और अन्य समारोह में अधिकतम 100 लोग खुले स्थानों में शामिल ले सकते हैं, जबकि बंद स्थानों पर 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है.

सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बंद स्थानों में 100 से ज्यादा लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बंद क्षेत्रों और श्मशान / कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार के लिए ये सीमा 50 व्यक्तियों की है. अगर गैर-वातानुकूलित पार्टी हॉल और डिपार्टमेंट स्टोर नियमों का पालन करने नहीं पाए गए तो उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. जबकि वातानुकूलित हॉल, ब्रांडेड शॉप्स और शॉपिंग मॉल को 10,000 रुपये का जुर्माना भुगतान करना होगा.

कर्नाटक में संक्रमण के 2,298 नए मामले आए कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,298 नए मामले सामने आए और 12 संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना वायरस संक्रमण के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,75,955 और कुल मृतक संख्या 12,461 हो गई है.

राज्य में संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 2,06,74,133 से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बुधवार को 1,08,013 नमूनों की जांच की गई. बेंगलुरु शहरी में बुधवार को 1,398 मामले सामने आए. 16,886 उपचाराधीन मामलों में से 16,743 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है, जबकि 143 मरीज आईसीयू में हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 5 महीने बाद फिर आए 53 हजार केस, 24 घंटे में 251 की मौत ओपी राजभर ने जमकर निकाली भड़ास, बोले- बीजेपी का मतलब, 'भारतीय झूठ पार्टी'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget