एक्सप्लोरर

Karnataka Gram Panchayat: मुस्लिम को बनाया अध्यक्ष तो ग्राम पंचायत सदस्यों ने दे दिया इस्तीफा, वजह धर्म नहीं कुछ और

Karnataka Gram Panchayat Members: सदस्यों का आरोप है कि 38 सदस्यों वाली ग्राम पंचायत में 17 को कांग्रेस का समर्थन है और कांग्रेस के समर्थन से ही क्रॉस वोटिंग के जरिए अध्यक्ष चुना गया.

Karnataka Gram Panchayat Members Resign: कर्नाटक के रायचुर जिले की सिंधानुर तालुका के ग्राम पंचायत सदस्यों ने इस बात पर इस्तीफा दे दिया कि एक मुस्लिम को उनका अध्यक्ष बनाया गया. ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष पद जनरल कैटेगरी और ओबीसी के लिए रिजर्व होना चाहिए. 3 अगस्त को निकाय चुनाव में  तालुका के आरएच कैंप-1 ग्राम पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था और रहमान पाशा को जीत गए. इस पर आपत्ति जताते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दो बार के लिए अध्यक्ष पद जनरल कैटेगरी के लिए रिजर्व है और आखिरी बार साल 2008 में यहां जनरल कैटेगरी के सदस्य को ही अध्यक्ष बनाया गया था. इस बार भी यह पोस्ट जनरल कैटेगरी के लिए ही रिजर्व थी, लेकिन रहमान पाशा को पद के लिए चुन लिया गया. इस पर ग्राम पंचायत सदस्य काफी गुस्से में हैं और उनका आरोप है कि जनरल कैटेगरी से रिजर्वेशन छीन लिया गया और कुछ लोगों ने राजनीतिक दबाव में इच्छा के बिना 3 अगस्त को चुनाव में हिस्सा लिया. इन लोगों का कहना है कि चुनाव को रद्द करके दोबारा से चुनाव करवाया जाए.

सदस्यों की मांग- ओबीसी और जनरल कैटेगरी से हो अध्यक्ष
ग्राम पंचायत में 38 सदस्य हैं, जिनमें से 30 ओबीसी कैटेगरी के हैं, सात एससी-एसटी और सिर्फ एक मुस्लिम समुदाय से है. ओबीसी और जनरल कैटेगरी के सदस्यों का कहना है कि उन्हीं में से किसी को अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना चाहिए.

अध्यक्ष ने किया विवाद से इनकार
ग्राम पंचायत अध्यक्ष रहमान पाशा ने सदस्यों में किसी भी विवाद से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पंचायत में हिंदू-मुसलमानों के बीच कोई भेदभाव नहीं है और वह शांति से साथ रहते हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने इस्तीफा देने वाले सदस्यों से बात की और उनसे इस्तीफा वापस लेने के लिए भी कहा है. गुरुवार को सभी लोग अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे.' 

क्रॉस वोटिंग के जरिए अध्यक्ष के चुनाव का आरोप
ग्राम पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने कहा कि 19 सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी और जेडी(एस) का समर्थन प्राप्त है, लेकिन 17 सदस्यों के साथ कांग्रेस है और कांग्रेस के समर्थन से ही क्रॉस वोटिंग के जरिए अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने कहा कि सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ हैं मुस्लिम के नहीं क्योंकि क्रॉस वोटिंग के जरिए वह इस पद पर हैं.

यह भी पढ़ें:
Mother-in- law donate Kidney: मौत के मुंह से बहू को बचा लाई सास, किया ऐसा काम, आप भी करने लगेंगे वाह-वाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget