एक्सप्लोरर

रिपोर्ट: सिद्धारमैया को कांग्रेस विधायक ने गिफ्ट की डेढ़ करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज

सिद्धारमैया को यह कार कथित तौर पर उद्योगपति और रियल एस्टेट कारोबारी विधायक बी सुरेश ने ‘तोहफे’ में दी है. इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है.

बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी के एक विधायक ने 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी मर्सिडीज-बेंज कार गिफ्ट में दी है. यह कार उन्हें उद्योगपति और रियल एस्टेट कारोबारी विधायक बी सुरेश ने कथित तौर पर ‘तोहफे’ में दी है. इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है. कर्नाटक में एक तरफ सत्ता का घमासान चल रहा है वहीं सिद्धारमैया को एक विधायक द्वारा इतनी महंगी कार गिफ्ट किए जाने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. कार गिफ्ट करने वाले विधायक सुरेश कर्नाटक के सर्वाधिक धनी नेताओं में से एक हैं. सुरेश ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिये दायर हलफनामे में 416 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. खबरों को आधार बनाते हुए प्रदेश बीजेपी ने सिद्धारमैया पर निशाना साधा और उनपर ‘10 फीसदी की सरकार’ के दौरान ‘अकूत धन’ कमाने का आरोप लगाया. ‘10 फीसदी’ का तंज उन आरोपों से संबंधित है जिसमें कहा जाता है कि सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह कथित तौर पर 10 फीसदी कमीशन लिया करते थे. प्रदेश बीजेपी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक बी सुरेश ने डेढ़ करोड़ रुपये की कार सिद्धारमैया को तोहफे में दी. वह दो लाख रुपये का चश्मा पहनते हैं. उन्होंने 80 लाख रुपये की हबलोट घड़ी पहनी. ऐसा लगता है कि सिद्धारमैया ने अपनी 10 फीसदी की सरकार के दौरान अकूत धन कमाया है.’’ हालांकि कांग्रेस नेता और मंत्री डी के शिवकुमार ने खबरों का खंडन किया है. मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि सिद्धारमैया को सुरेश ने मर्सिडीज-बेंज कार गिफ्ट में नहीं दी है, बल्कि यह उनकी यात्रा के लिए दी गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई उपहार या कुछ और नहीं है. हम कभी-कभी यात्रा करने के लिए अपने दोस्तों का वाहन ले जाते हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है. क्या इसका कोई रिकॉर्ड है कि उन्हें उपहार मिला है? कुछ भी नहीं है, कोई रिकॉर्ड नहीं है.’’ पिछले साल जून में सिद्धारमैया उस समय विवादों के घेरे आ गये थे जब तत्कालीन मंत्री के जे जॉर्ज ने कथित तौर पर उन्हें एक साल के लिए ईंधन कूपनों के साथ टोयोटा लैंड क्रूजर उपहार में दी थी. इससे पहले भी कई बार ऐसे मामलों को लेकर सिद्धारमैया विवादों के घेरे में रह चुके हैं. नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें.

जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.

यह भी पढ़ें-

चंडीगढ़ः शेरों के पिंजरे में कूदा शख्स, हुई दर्दनाक मौत JEE Main 2019: अगले महीने की आठ तारीख से भरे जाएंगे जेईई मेन II के लिए फॉर्म, अप्रैल में एग्जाम देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget