एक्सप्लोरर

Umesh Katti: कर्नाटक के वन मंत्री उमेश कट्टी की हार्ट अटैक से मौत, सीएम ने कहा- 'कुशल राजनयिक और वफादार सेवक खोया'

Umesh Katti Dies: उमेश कुट्टी हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से 9 बार विधायक चुने गए. बसवराज बोम्मई कैबिनेट में कट्टी सबसे वरिष्ठ मंत्री थे और उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी व्यक्त की थी.

Karnataka Minister Umesh Katti Dies: कर्नाटक के वन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार को बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी मौत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे करीबी सहयोगी कर्नाटक के वन मंत्री उमेश कट्टी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ. उनके निधन से राज्य ने एक कुशल राजनयिक, सक्रिय नेता और वफादार लोक सेवक खो दिया है."

हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से 9 बार चुने गए विधायक

कट्टी 61 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी शीला, बेटा निखिल और बेटी स्नेहा हैं. वह हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से 9 बार विधायक चुने गए. बसवराज बोम्मई कैबिनेट में कट्टी सबसे वरिष्ठ मंत्री थे और उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी व्यक्त की थी. हुक्केरी तालुक के बेलादबगेवाड़ी के मूल निवासी, कट्टी राज्य के विभाजन की अपनी मांग में मुखर थे. अपने पिता विश्वनाथ कट्टी के निधन के बाद 1985 में हुए उपचुनाव में वह खड़े हुए और पहली बार विधान सभा के लिए चुने गए थे. उन्होंने यह चुनाव जनता पार्टी के कैंडिडेट के रूप में लड़ा था. 1989 और 1994 में उन्होंने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते. जबकि 1999 में जनता दल (यूनाइटेड) के कैंडिडेट के रूप में विजयी हासिल की. 2004 में जब वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से खड़े हुए तो चुनाव हार गए. 

विकास के लिए अलग राज्य की लगातार करते रहे मांग

उमेश कट्टी उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे. इस हिस्से के विकास के लिए उन्होंने समय समय पर राज्य के विभाजन की भी मांग की थी. उनका कहना था कि छोटे राज्यों में तेजी से विकास होता है. उनकी महत्वाकांक्षा एकीकृत राज्य के मुख्यमंत्री बनने की थी और उन्होंने कहा भी था कि एक दिन उनका बेटा उत्तरी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनेगा. उनके अचानक निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें

Odisha: ओडिशा के गांव में अचानक लाखों की संख्या में जहरीली लाल चीटियों ने बोला धावा, डर के मारे घर छोड़कर भागे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget