एक्सप्लोरर

बीजेपी-कांग्रेस में सीटों का खेल जारी, दो ने 'हाथ' पकड़ा तो दो ने 'कमल' खिलाया

कर्नाटक में कांग्रेस के चार विधायक पार्टी की बैठकों में नहीं शामिल हो रहे हैं. वहीं दो विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने की खबर है. जिसमें से एक बेल्लारी जिले के विजयनगर सीट से विधायक आनंद सिंह हैं.

बेंगलूरू: कर्नाटक की सियासी तस्वीर पलपल बदल रही है. जब एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीएस यदुरप्पा ने सुबह नौ बजे बेंगलुरू स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे उसी वक्त कांग्रेस और जेडीएस के विधायक इसे 'लोकतंत्र की हत्या' बताते हुए विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे थे. बीजेपी के सामने किसी भी तरह बहुमत जुटाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के लिए अपने विधायकों को रोकने की चुनौती है.

इस बीच खबर है कि कांग्रेस के चार विधायक पार्टी की बैठकों में नहीं शामिल हो रहे हैं. जिसमें से दो विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने की खबर है. जिसमें से एक बेल्लारी जिले के विजयनगर सीट से विधायक आनंद सिंह हैं. आनंद सिंह बीजेपी की सरकार में 2008 से 2013 तक मंत्री रह चुके हैं. काग्रेस के एक विधायक डीके सुरेश ने कहा, ''आनंद सिंह को छोड़कर सभी विधायक यहां मौजूद हैं. सिंह नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं.'' वहीं दूसरे विधायक का नाम पीजी पाटिल है. एक कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने पाटिल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो पाया.

कांग्रेस ने पलटी बाजी

चार विधायकों के गायब होने की खबर के बीच कांग्रेस बाजी पलटती दिख रही है. कांग्रेस ने कल तक बीजेपी के साथ दिख रहे दो विधायकों को अपने पाले में ले लिया है. निर्दलीय विधायक एच नागेश और केपीजेपी के विधायक आर शंकर आज कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में नजर आए. हावेरी जिले के रानी बेननू विधानसभा सीट से विधायक आर शंकर ने पहले बीजेपी का समर्थन किया था और उन्होंने येदुरप्पा को समर्थन देने का ऐलान किया था.

येदुरप्पा ने ली सीएम पद की शपथ, विधानसभा परिसर में धरने पर बैठी कांग्रेस

कर्नाटक में 222 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 (78+37=115) सीटें मिली थीं. केपीजेपी, बीएसपी और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी. सरकार बनाने के लिए सूबे में 112 सीटों की जरूरत है. चुनाव के ठीक बाद आनन-फानन में कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन का ऐलान किया और राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा किया. हालांकि राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.

बहुमत कहां से लाएंगे येदुरप्पा, क्या 'लापता' विधायकों का मिलेगा समर्थन? जानें- आंकड़े

ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने देर रात सुनवाई की और राज्यपाल के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद आज येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अब उन्हें अगले 15 दिनों के भीतर बहुमत सिद्ध करना है. बड़ा सवाल है कि आखिर यदुरप्पा कैसे फ्लोर टेस्ट में पास होंगे.

कांग्रेस का कहना है कि मेघालय, गोवा और मणिपुर की तरह राज्यपाल को कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को सरकार बनाने का न्योता देना चाहिए. राज्यपाल ने यह नहीं कर लोकतंत्र का एनकाउंटर किया है. इसी के विरोध में कांग्रेस बेंगलूरू में विधानसभा के बाहर धरने पर बैठी है.

कभी चावल मिल में क्लर्क का काम करते थे येदुरप्पा आज तीसरी बार मिली कर्नाटक की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget