एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2018: रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, सरकार बनना तय

रुझानों ने साबित कर दिया है कि पूर देश में मोदी लहर अब भी कामय है.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बाजी मार ली है. रुझानों ने साबित कर दिया है कि पूर देश में मोदी लहर अब भी कामय है. 10.30 बजे तक आए रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है. इस वक्त तक बीजेपी 112 सीटों पर आगे चल रही है. अब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनना तय हैं. वहीं कांग्रेस यहां 65 सीटों पर आगे चल रही है. जेडीएस अभी 41 सीटों पर आगे चल रही है. वही दो सीटों पर अन्य आगे है. नतीजे/रुझान आने से पहले ये कहा जा रहा था कि पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है लेकिन बीजेपी ने उसे गलत साबित कर दिया. अब ना कर्नाटक में कांग्रेस किंग बन पाई और ना ही जेडीएस किंगमेकर. आठ बजे जब वोटों की गिनती शुरु हुई उस वक्त काफी देर तक कांग्रेस आगे रही. हालात ऐसे भी हुए जब बीजेपी के गढ़ कोस्टल में कांग्रेस आगे थी. लेकिन कुछ ही देर में बाजी पलट गई और बीजेपी काफी आगे निकल गई. इसके बाद फिर मुकाबला कांटे का हुआ और बीजेपी दोनों की सीटें बराबर हो गईं. लेकिन फिर बीजेपी ने बाजी मारी और आगे निकल गई. ताजा रुझानों के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनना तय है. बीजेपी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि ये जीत पीएम मोदी के नेतृत्व पर मुहर है. अब एनडीए 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीतेगी. इसके साथ ही  बीजेपी में जश्न शुरु हो गया है. कर्नाटक बीजेपी के ऑफिस से लेकर देशभर में तमाम जगहों पर बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. Karnataka Election Results 2018: रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, सरकार बनना तय बता दें कि कर्नाटक में पीएम मोदी ने 6 दिन में 21 रैलियां की हैं और 5 बार नमो एप के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. बीजेपी का दावा है कि इस ऐप के जरिए मोदी 25 लाख लोगों तक पहुंचे हैं. कर्नाटक चुनाव को 2019 के लोकसभा चुनाव का क्वार्टर फाइनल कहा जा रहा है. बीजेपी की जीत 2019 में पार्टी का रास्ता आसान बनाएगी. इस जीत के साथ 21 राज्यों में एनडीए की सरकार हो जाएगी. आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं. उनमें से 222 सीटों पर 12 मई को 72.13 फीसदी मतदान हुआ था. आर.आर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था. जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था.

कर्नाटक चुनाव: राहुल की सबसे बड़ी परीक्षा, हारे तो कांग्रेस के पास बचेंगे सिर्फ 3 छोटे राज्य

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जानें 222 सीटों पर हुए चुनाव से जुड़ी हर एक बात

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जानें 222 सीटों पर हुए चुनाव से जुड़ी हर एक बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget