एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: BJP की हुई बैठक, क्या JDS के कुमारस्वामी से कांग्रेस की हो गई बात? मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद दिया ये जवाब

Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव को लेकर किए गए किसी एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है तो किसी में कांग्रेस की सरकार बन रही है. वहीं कई में दावा हो रहा है कि मुकाबला कड़ा होगा.

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव में शनिवार (13 मई) को नतीजों की बारी है. सत्तारूढ़ बीजेपी, विपक्षी कांग्रेस और कुमारस्वामी की जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) में मुख्यतौर पर मुकाबला है. एग्जिट पोल की मानें तो ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस को जीत का दावेदार बताया गया है. वहीं बीजेपी के हाथ से सत्ता जाते हुए दिख रही है.

इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस त्रिशंकु जनादेश की उम्मीद कर रही है ताकि वो 2018 की तरह एक बार फिर किंगमेकर की भूमिका निभा सके. 

क्या कांग्रेस ने जेडीएस से साधा संपर्क?

चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है. वहीं एचडी कुमारस्वामी से हो रही बात की चर्चा पर कहा कि हमने उनसे संपर्क नहीं किया है. उन्होंने कहा, ''हमें प्रचंड बहुमत मिल रहा है. वह परिणाम आने पर तय करेंगे कि आगे क्या करना है.'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि जेडीएस के साथ अभी गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं क्योंकि हमें बहुमत मिलेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस चुनाव जीतेगी. 

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एग्जिट पोल पर कहा कि यह सही नहीं है. हम राज्य की 224 सीटों में से 141 सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के पक्ष में एक लहर है. मुझे एक्जिट पोल पर विश्वास नहीं है क्योंकि इनका सैंपल साइज छोटा है और हमारा बड़ा है.'' 

बीजेपी की बैठक

वहीं सीएम बसवराज बोम्मई ने भी कहा कि बीजेपी को ही स्पष्ट बहुमत मिलेगा. शुक्रवार (12 मई) को बोम्मई ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के आवास पर बैठक की. इस बैठक में बीजेपी नेता मुरुगेश निरानी, बैराथी बसवराज, लहर सिंह सिरोया और ए टी रामास्वामी शामिल रहे. दूसरी ओर जेडीएस कह रही है कि वो रिजल्ट के बाद ही कुछ कहेगी. 

बसवराज बोम्मई ने क्या कहा? 
बसवराज बोम्मई ने कहा, ''मेरा रुख एक जैसा और स्थिर रहा है कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा. हमें सभी निर्वाचन क्षेत्रों और जिलों से अपनी जमीनी रिपोर्ट मिली है. कुछ जिलों में हमने बूथ-वार (आंकड़े) एकत्र किए हैं और हमें पूरा विश्वास है कि बहुमत तक पहुंच जाएंगे.''

बोम्मई से सवाल किया गया कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए कथित तौर पर रिसॉर्ट बुक किए हैं, उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि उन्हें  बहुमत नहीं मिलेगा और इसलिए वे दूसरे दलों के संपर्क में हैं. 

जेडीएस ने क्या कहा? 
जेडीएस के तनवीर अहमद ने कहा था कि त्रिशुंक स्थिति बनने से पहले ही हमने तय कर लिया है कि किसके साथ जाएंगे.  इस पर जेडीएस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने कहा कि तनवीर अहमद को छह महीने पहले ही पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया. ऐसे में उनकी बात का पार्टी से कुछ लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक चुनाव के नतीजों का इंतजार करेंगे. इसके बाद ही कोई फैसला होगा. 

किस सर्वे में किसे कितनी सीटें मिली? 
एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें तो बीजेपी को 83 से 95 सीटें मिल सकती है. वहीं जेडीएस को 21 से 29 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने सकती है. 

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया  ने अपने पोल में कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलेगा. पोल में कांग्रेस को 122 से 140 सीटें और बीजेपी को 62 से 80 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं  जेडीएस को 20 से 25 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है. 

न्यूज नेशन के लिए सीजीएस ने एग्जिट पोल किया. इसमें बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा गया कि उसे 114 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस को 86 सीटें, जेडीएस को 21 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें- Poll Of Exit Polls 2023: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget