एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: 10 हजार फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद चुनाव आयोग ने रद्द किया मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक जलाहल्ली में 9 हजार 746 वोटर आईडी कार्ड मिले थे, जिसकी जांच के बाद ये फैसला लिया गया है.

नई दिल्ली: कर्नाटक के जलाहल्ली इलाके के एक घर में करीब 10 हजार वोटर आईडी कार्ड बरामद किए जाने बाद प्रशासन से लेकर चुनाव आयोग तक में हड़कंप मच गया था. इसकी जांच के बाद अब कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने वहां कल होने वाले मतदान को रद्द कर दिया है. बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होने वाले हैं जिसका नतीजा 15 मई को आना है.

चुनाव आयोग के मुताबिक जलाहल्ली में 9 हजार 746 वोटर आईडी कार्ड मिले थे, जिसकी जांच के बाद ये फैसला लिया गया है. इस मामले पर राजनीति भी खूब हुई थी. बीजेपी का कहना था कि कांग्रेस उम्मीदवार के फ्लैट से फर्जी वोटर आईडी मिले थे. तो वहीं कर्नाटक की जनता और चुनाव को बदनाम करने के आरोप में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का इस्तीफा मांग की थी. बीजेपी ने भी बादामी से सिद्धारमैया का नामांकन रद्द करने की भी मांग की थी.

आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस, बीजेपी की महिला नेता पर आरोप लगाती नजर आई. कांग्रेस का कहना था कि जिस घर से फर्जी वोटर आईकार्ड मिले हैं वो बीजेपी की महिला नेता का है. बीजेपी का कहना था कि इस घर में बीजेपी की महिला नेता का दत्तक पुत्र रहता है.

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने बीते दिनों इसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हमने बेंगलुरु के आरआर नगर के एक फ्लैट से 9,746 फर्जी मतदाता पहचान पत्र बरामद किए हैं. फर्जी मतदाता पहचान पत्र से जुड़े मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये एक गंभीर मसला है.

राज्य में 4.98 करोड़ से ज्यादा मतदाता राज्य में 4.98 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जो 2600 से ज्यादा उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. इन मतदाताओं में 2.52 करोड़ से ज्यादा पुरुष, करीब 2.44 महिलाएं और 4552 ट्रांसजेंडर हैं.

राज्य में 55,600 से ज्यादा मतदान केंद्र चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि राज्य में 55,600 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गये हैं. कुछ सहायक मतदान केंद्र भी होंगे. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 3.5 लाख से ज्यादा कर्मी चुनाव ड्यूटी पर होंगे. सूत्रों ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में कुछ मतदान केंद्र संबंधित स्थान के पारंपरिक रुप में नजर आयेंगे. पहली बार कुछ चुनिंदा मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर होंगे.

सूत्रों ने बताया कि लोग मोबाल एप्प के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार की स्थिति के बारे में जान पायेंगे. वैसे 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी दल लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाया है. उस साल रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल फिर सत्ता पर काबिज हुआ था.

बीजेपी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी कांग्रेस, पंजाब के बाद एकमात्र बड़े राज्य पर काबिज रहने के लक्ष्य पर केंद्रित है जबकि बीजेपी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी हुई है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक पार्टी के लिए दूसरी बार दक्षिण में कदम रखने का द्वार होगा.

वैसे बीजेपी ने सिर्फ एक बार 2008 से 2013 के बीच कर्नाटक में शासन किया था लेकिन उसका कार्यकाल पार्टी की अंदरुनी कलह और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा था. उसके तीन मुख्यमंत्रियों में से एक और फिलहाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दयुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में थे.

जनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने माना है कि उनकी पार्टी के लिए यह जीवन-मरण का सवाल है. जेडीएस फिलहाल एक दशक से सत्ता से बाहर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget