एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: '...क्या आधार था?', कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने BJP से पूछे सवाल

Karnataka Election 2023: केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई भी राजनीतिक दल दूसरे राजनीतिक दल पर किसी भी तरह का आरोप लगा रहा है तो उसके पुख्ता प्रमाण होने चाहिए.

Karnataka BJP President: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सोमवार (8 मई) को एक विज्ञापन दिया. इस विज्ञापन को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील से जवाब मांगा है.  

बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सोमवार को एक अंग्रेजी अखबार (द हिंदू) में विज्ञापन दिया है. चुनाव आयोग ने कटील से पूछा है कि इस ऐड का आधार क्या था? केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई भी राजनैतिक दल दूसरे राजनीतिक दल पर किसी भी तरह का आरोप लगा रहा है तो उसके पुख्ता प्रमाण होने चाहिए. यूं ही किसी पर आरोप नहीं लगाया जा सकता.

विज्ञापन की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए

चुनाव आयोग ने राज्य बीजेपी से कहा है कि अगर यह आरोप लगाते हुए विज्ञापन दिया गया है तो उनकी सच्चाई भी जनता के सामने आनी चाहिए. लिहाजा यह कल रात 8 बजे से पहले किया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं किया जाता तो फिर आयोग को जवाब दें कि क्यों ना उनके खिलाफ नियमों के हिसाब से उचित कार्रवाई की जाए.

रणदीप सुरजेवाला ने आयोग से शिकायत की थी

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस बाबत चुनाव आयोग से शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि बीजेपी की तरफ से लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं. बता दें कि चुनाव आयोग (ECI) ने कर्नाटक में सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रिंट में कोई विज्ञापन पब्लिश करने से पहले मीडिया सर्टिफिकेशन और निगरानी समिति (MCMC) से मंजूरी लेने के लिए कहा है. यह निर्देश 7 मई को जारी किया गया था. लगातार "असत्यापित" दावों को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया. 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया. राज्य में 10 मई को मतदान डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: 'बीजेपी का मकसद मेरी गिरफ्तारी करवाना', बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, शराब नीति मामले को बताया षडयंत्र

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget