एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर तय किए उम्मीदवार, जानिए कब जारी होगी लिस्ट

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में चुनाव की तारीखों से पहले ही कांग्रेस ने ज्यादातर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है. चुनाव आयोग की एक टीम ने गुरुवार को ही राज्य का दौरा भी किया है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है और 224 विधानसभा सीटों पर मई के महीने में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. गुरुवार (9 मार्च) को चुनाव आयोग की एक टीम ने राज्य का दौरा किया. इलेक्शन को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां भी अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. इसी क्रम में कांग्रेस की ओर से कहा गया है पार्टी ने राज्य के आगामी चुनावों के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसकी स्क्रीनिंग कमेटी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर ज्यादातर विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही इसे पार्टी आलाकमान को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. पार्टी ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही चुनाव की तारीखों की घोषणा कर देगा, सूची भी जारी कर दी जाएगी.

क्या कहा शिवकुमार ने?

कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, “हमने 170 सीटों पर चर्चा की है, अभी भी लगभग 50 सीटें बाकी हैं. हम चर्चा करेंगे और अपनी राय केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेंगे. राय में एकमत है, सब कुछ बिना किसी भ्रम के सुचारू रूप से चल रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी ने समाज के हर तबके को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की है. शिवकुमार ने कहा, “हमने अपनी लिस्ट तैयार करते समय सोशल इंजीनियरिंग को भी ध्यान में रखा गया. चुनाव आयोग की तरीखों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी.”

क्या बोले रणदीप सुरजेवाला?

वहीं, इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “स्क्रीनिंग कमेटी ने तीन दिनों तक बैठक की और राज्य की 224 विधानसभा सीटों की चर्चा की गई. हमने ज्यादातर आम सहमित बनाने की कोशिश की है और इसमें हम काफी हद तक सफल भी रहे हैं.” उन्होंने कहा कि पार्टी को जिस तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिआएं मिली हैं उससे हमें 150 से भी ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: कर्नाटक में चुनावी हलचल, EC का दौरा शुरू, 12 मार्च को पीएम मोदी का होगा कार्यक्रम, कांग्रेस ने टिकट बंटवारे को लेकर किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget