एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान पर नोटिस न दिए जाने को लेकर क्या बोले डीके शिवकुमार?

Yathindra Siddaramaiah: यतींद्र ने कहा था कि सिद्धरमैया अपने राजनीतिक करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे समय में वैचारिक रूप से प्रगतिशील सोच रखने वालों का नेतृत्व करने के लिए एक नेता की आवश्यकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • शिवकुमार नेतृत्व परिवर्तन पर केवल उपयुक्त व्यक्ति से बात करेंगे।
  • यतींद्र सिद्धरमैया ने पिता के राजनीतिक उत्तराधिकारी पर संकेत दिया।
  • सिद्धरमैया के बेटे ने सतीश जारकीहोली को प्रगतिशील बताया।
  • मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सिर्फ उपयुक्त व्यक्ति से ही बात करेंगे. वह मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे और विधान परिषद सदस्य यतींद्र सिद्धरमैया के इस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे कि राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली उनके पिता के समान प्रगतिशील विचारधारा वाले नेता हैं.

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा, ‘मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन जिनसे बात करनी होगी, उनसे बात करूंगा.’ वह एक पत्रकार के उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि यतींद्र को नोटिस क्यों नहीं दिया गया, जो नेतृत्व परिवर्तन के बारे में बोल रहे थे.

सिद्धारमैया के बेटे ने क्या दिया था बयान?

यतींद्र ने बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को बेलगावी जिले के चिक्कोडी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘सिद्धारमैया अपने राजनीतिक करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे समय में वैचारिक रूप से प्रगतिशील सोच रखने वालों का मार्गदर्शन और नेतृत्व करने के लिए एक नेता की आवश्यकता है.’ उन्होंने कहा था कि मंत्री सतीश जारकीहोली भी इसी तरह की प्रगतिशील विचारधारा वाले नेता हैं.

कांग्रेस के दो अन्य नेताओं को पहले दिया गया था नोटिस

हाल ही में कांग्रेस के दो विधायकों एचडी रंगनाथ और एचए इकबाल हुसैन को उनके इस बयान के लिए नोटिस दिया गया था कि डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए. नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच यतींद्र के इस बयान से ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह अपने पिता के उत्तराधिकारी के बारे में बात कर रहे हैं.

सिद्धारमैया ने कई बार किया कार्यकाल पूरा करने का दावा

मुख्यमंत्री पद में बदलाव की चर्चाओं के बीच सिद्धरमैया लगातार दोहराते रहे हैं कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा थी. कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में सफल रही थी और उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था.

यह भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश बस हादसा: नींद में ही मौत के आगोश में समा गए यात्री, शवों की पहचान करना भी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी मसूद मर्डर केसः पीड़ित की मां ने जीजा को मुख्य आरोपी बताया, पारिवारिक विवाद बना जांच का मुख्य बिंदु
चांदी मसूद मर्डर केसः पीड़ित की मां ने जीजा को मुख्य आरोपी बताया, पारिवारिक विवाद बना जांच का मुख्य बिंदु
मिडिल ईस्ट से प्रभावित प्राइवेट स्टूडेंट पर केंद्र ला सकती है नई पॉलिसी...जानें सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने क्या बताया?
मिडिल ईस्ट से प्रभावित प्राइवेट स्टूडेंट पर केंद्र ला सकती है नई पॉलिसी...जानें सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने क्या बताया?
NDA को समर्थन देने के लिए कौन-कौन तैयार? TMC के 19 लोकसभा सांसदों के साइन वाली चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल
NDA को समर्थन देने के लिए कौन-कौन तैयार? TMC के 19 लोकसभा सांसदों के साइन वाली चिट्ठी वायरल
MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल
MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल

वीडियोज

Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राबड़ी देवी ने दिया हीरे जड़ा कंगन तो JDU की चेतावनी, 'ईडी को चिट्ठी लिखेंगे, छोटू छलिया से...'
राबड़ी देवी ने दिया हीरे जड़ा कंगन तो JDU की चेतावनी, 'ईडी को चिट्ठी लिखेंगे, छोटू छलिया से...'
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
Dhamaal 4 Trailer: 'वेलकम टू द जंगल से ज्यादा अच्छा है...', 'धमाल 4' का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
'वेलकम टू द जंगल से ज्यादा अच्छा है...', 'धमाल 4' का ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया रद्द तो हैरान रह गए नेतन्याहू; क्या पड़ गई इजरायल-अमेरिका के बीच फूट?
ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया रद्द तो हैरान हो गए नेतन्याहू; क्या पड़ गई इजरायल-यूएस के बीच फूट?
Air India Plane Crash: अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश का एक साल पूरा, जांच कर रही टीम ने कहा- ‘मामले में हुई काफी प्रगति’
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश का एक साल पूरा, जांच कर रही टीम ने कहा- ‘मामले में हुई काफी प्रगति’
Embed widget