एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक आनंद सिंह ने दिया विधानसभा से इस्तीफा

आनंद सिंह ने जेएसडब्ल्यू स्टील को 3,667 एकड़ जमीन की बिक्री के खिलाफ हाल में बेल्लारी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी में शामिल होंगे.

बेंगलुरु: कर्नाटक में गठबंधन सरकार को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. सिंह ने कहा, ''हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है. मैंने आज सुबह इस्तीफा दिया.'' यह बताए जाने पर कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है, सिंह ने कहा, ''क्या ऐसा है? तो मैं फिर से इस्तीफा दूंगा.''

अध्यक्ष ने कोई इस्तीफा मिलने से इनकार किया है. कुमार ने कहा, ''मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है. किसी ने इस्तीफा देने के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है.'' विधायक ने यह नहीं बताया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है. सिंह ने बताया कि वह राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करेंगे और उनसे मुलाकात के बाद इस्तीफे का कारण बताएंगे. जेडीएस नेता और मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक मंदिर की नींव रखने के कार्यक्रम के लिए अमेरिका में हैं.

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ''स्वामीजी के तत्वावधान में न्यूजर्सी में कालभैरवेश्वर मंदिर की नींव रखी जा रही है. मैं यहां से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा हूं. बीजेपी सरकार को अस्थिर करने का दिवा-स्वप्न देख रही है.''

बीजेपी में शामिल होने की अटकलें सिंह ने जेएसडब्ल्यू स्टील को 3,667 एकड़ जमीन की बिक्री के खिलाफ हाल में बेल्लारी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने कहा था कि जिले के हितों की रक्षा करना पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण है और उन्होंने इस्तीफा देने का संकेत दिया था. अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी में शामिल होंगे.

कांग्रेस में पिछले साल जब असंतोष चरम पर था तब सिंह एकांत में चले गए थे, लेकिन वह बाद में सामने आए थे और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाई थी. इस प्रकार की अटकलें भी तेज थीं कि कांग्रेस के कम से कम छह और विधायक भी पार्टी के खिलाफ बगावत कर सकते हैं.

अमरनाथ यात्रा: हिंदुओं की यह तीर्थ यात्रा मुस्लिमों की भागीदारी के बिना असंभव जैसी है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget