एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कल हो सकती है नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा, कई कांग्रेस नेताओं में असंतोष

कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने विभाग आवंटन पर कई बैठकें की जो एक और चिंता के विषय के रूप में उभरा है क्योंकि नये मंत्री महत्वपूर्ण माने जाने वाले विभागों के लिए प्रयासरत हैं.

बेंगलुरू: एच. डी. कुमारस्वामी नीत गठबंधन कैबिनेट में शामिल किए गए नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा गुरुवार को किए जाने की संभावना है. वहीं पार्टी असंतोष और विभाग बंटवारे की समस्याओं से जूझ रही है. नेताओं ने पार्टी के अंदर असंतोष को तवज्जो नहीं दी जबकि हाल में फेरबदल के बाद असंतोष को दबाने के प्रयास जारी हैं. कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने विभाग आवंटन पर कई बैठकें की जो एक और चिंता के विषय के रूप में उभरा है क्योंकि नये मंत्री महत्वपूर्ण माने जाने वाले विभागों के लिए प्रयासरत हैं.

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कई वरिष्ठ मंत्री महत्वपूर्ण विभागों को छोड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं जो पार्टी के लिए चिंता का विषय है. कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर राव और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि मंजूरी के लिए विभागों की सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजी जा रही है.

वेणुगोपाल ने कहा, ''नये मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर मैंने नेताओं से चर्चा की है और उनके विचार जाने हैं. यह मंजूरी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के पास जा रही है जो इसे जल्द मंजूरी देंगे.'' बैठक को सार्थक बताते हुए राव ने कहा कि वेणुगोपाल बुधवार की शाम या रात में दिल्ली में गांधी से मुलाकात कर सकते हैं और वह विभाग बंटवारे को अंतिम रूप देंगे.

उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें अनावश्यक कयासबाजी हैं कि दो या तीन विभाग रखने वाले मंत्री कुछ प्रमुख विभागों को नहीं छोड़ना चाहते हैं. खबरों के मुताबिक, बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच हुई बैठक सौहार्दपूर्ण नहीं रही क्योंकि सिद्धारमैया ने परमेश्वर को अपने कुछ महत्वपूर्ण विभाग छोड़ने के लिए कहा जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई. वर्तमान में उनके पास गृह, बेंगलुरू महानगर से जुड़े मामले, युवा मामले और खेल विभाग हैं.

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सामने रखी कई बड़ी मांगें

इस तरह की खबरों से इंकार करते हुए राव ने कहा, ''हर चीज पर अच्छे माहौल में चर्चा हुई. मैंने भी झड़पों की कुछ रिपोर्टें देखीं. वे सभी आधारहीन हैं. मीडिया के एक हिस्से ने कहा कि विभागों पर निर्णय हो चुका है और वह सूची ले कर आ गए.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget