एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: बीजेपी-जेडीएस गठबंधन पर सीएम सिद्धारमैया का तंज, 'एक-दूसरे को देते थे गाली और अब...'

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए राज्य की आर्थिक स्थिति को नष्ट करने का जिम्मेदार ठहराया. पिछले महीने बीजेपी-जेडीएस का गठबंधन हुआ था.

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी-जेडीएस गठबंधन पर सवाल उठाया. उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन को अपवित्र करार दिया.

उन्होंने कहा, ''पार्टी के नाम में धर्मनिरपेक्ष शब्द होने के बावजूद जेडीएस ने सांप्रदायिक ताकतों से हाथ मिला लिया. अब तक दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को गाली देती थी और अब दोनों साथ आ गए हैं.''

'पार्टी बचाने के लिए विचारधारा का त्याग'

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "जेडीएस ने दावा किया है कि उन्होंने पार्टी को बचाने के लिए विचारधारा का त्याग कर दिया." पिछले महीने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एचडी कुमारस्वामी की बैठक हुई थी, जिसमें जेडीएस ने बीजेपी के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था.

ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में पथराव पर उन्होंने कहा, "उपद्रवियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अपराधी किसी भी पार्टी या धर्म से जुड़े हों उनके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाए." बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की समिति ने शिवमोग्गा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था.

सीएम सिद्धारमैया ने बीजेपी पर निशाना साधा

बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव को दौरान किये गए वादे पर ब्रेक लगा दिया है. इसका जवाब देते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "यह बीजेपी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को नष्ट कर दिया. क्या हमने (कांग्रेस सरकार) अपने कार्यकाल में इतना कर्ज लिया था? राज्य की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के बाद वे अब इस पर बात कर रहे हैं, क्योंकि वे अब विपक्ष में हैं."

सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा, "विकास कार्यों के लिए विधायकों को नियमित अनुदान दिया जा रहा है और नई परियोजनाओं के लिए फिलहाल अतिरिक्ति धन आवंटित नहीं किया जा रहा है. नियमित कार्यक्रमों और पांच गारंटी योजनाओं के लिए भी धन की कोई कमी नहीं है."

(इनपुट भाषा से भी)

ये भी पढें: 'खता क्या की हमने, पता ही नहीं...', सीएम अशोक गहलोत ने दौरे पर उठाए सवाल तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget