एक्सप्लोरर

'आइए मंच पर बहस करें, किसने कर्नाटक को ज्यादा संवारा?', सीएम सिद्धारमैया की बीजेपी-JDS को चुनौती

कर्नाटक सरकार की ओर से आयोजित एक विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) को एक मंच पर आकर बहस करने की चुनौती दी है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को कहा कि विपक्षी दल लोगों का प्यार और सद्भावना खो चुकी है. साथ ही उन्होंने भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) को एक मंच पर आकर बहस करने की चुनौती दी कि राज्य के विकास में किसने कितना योगदान दिया है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कर्नाटक सरकार की ओर से आयोजित एक विशाल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जहां मैसूरु के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.

एक मंच पर बहस के लिए तैयार

सिद्धारमैया ने कहा, ‘भाजपा और जद (एस) झूठे आरोप लगाते हैं. मैंने कई बार कहा है कि सच्चाई जानने और लोगों को गुमराह करना बंद करने के लिए आप सभी को एक मंच पर आना चाहिए. अगर भाजपा और जद(एस) नेता विकास के मुद्दे पर बहस करने के लिए एक मंच पर आते हैं तो मैं आने के लिए तैयार हूं. आइए बहस करें कि हमने क्या किया है और आपने क्या किया है.’

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का दावा है कि राज्य का खजाना खाली है और सरकार दिवालिया हो गई है, विकास के लिए पैसा नहीं है, क्योंकि यह गारंटी योजनाओं पर खर्च हो गया है. उन्होंने पूछा, ‘अगर सरकार दिवालिया होती तो क्या आज 2,578 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास संभव होता?’

विकास की ताकत दिखाने का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘भाजपा और जद(एस) कह रहे हैं कि यह कार्यक्रम सिद्धारमैया का शक्ति प्रदर्शन है. यह शक्ति प्रदर्शन नहीं है, यह विकास की ताकत दिखाने के लिए है.’

भाजपा ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को इस आयोजन को सिद्धारमैया का ‘शक्ति प्रदर्शन’ करार दिया, जिसका उद्देश्य उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के किसी भी कदम के खिलाफ अपने ‘अहिंदा’ वोट बैंक का इस्तेमाल करके कांग्रेस आलाकमान को ‘ब्लैकमेल’ करना है. ‘अहिंदा’ कन्नड़ में अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों के लिए एक संक्षिप्त शब्द है.

‘ऑपरेशन कमल’ के जरिए सत्ता में भाजपा

दोनों विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा हमेशा ‘पिछले दरवाजे’ और ‘ऑपरेशन कमल’ के जरिए सत्ता में आई है, न कि लोगों के आशीर्वाद से, जबकि जद(एस) की ताकत चुनाव दर चुनाव कम होती जा रही है और वह कर्नाटक में अपने बल पर कभी सत्ता में नहीं आ सकती.

ये भी पढ़ें:- 'जस्टिस वर्मा के साथ जस्टिस यादव पर भी चले महाभियोग', बोले सांसद जॉन ब्रिटास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget