एक्सप्लोरर

मेकेदातु प्रोजेक्ट पर सीएम सिद्धारमैया बोले- 'तमिलनाडु अनावश्यक परेशानी खड़ी कर रहा', केंद्र पर भी निशाना

Kaveri River: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर कावेरी नदी पर संतुलन जलाशय के निर्माण को मंजूरी देने में देरी का आरोप लगाया.

Karnataka Congress : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार (11 सितंबर) को केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर कावेरी नदी पर मेकेदातु संतुलन जलाशय के निर्माण को मंजूरी देने में देरी का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु इस मुद्दे पर “अनावश्यक परेशानी” खड़ी कर रहा है.

कर्नाटक मेकेदातु परियोजना के कार्यान्वयन के लिए दबाव डाल रहा है. उसका कहना है कि वर्षा संकट के दौरान दोनों राज्यों (कर्नाटक और तमिलनाडु) के बीच कावेरी जल विवाद का यही एकमात्र समाधान है.

तमिलनाडु के पास विरोध का कारण नहीं- कर्नाटक सीएम

सिद्धारमैया ने कहा, “केंद्र की बीजेपी सरकार ने मेकेदातु परियोजना को इजाजत नहीं दी है. तमिलनाडु के पास इस परियोजना का विरोध करने का कोई कारण नहीं है. यह हमारे क्षेत्र में है, तमिलनाडु को 177.25 टीएमसी पानी आवंटित किया गया है और हमें सामान्य वर्षों में इतना पानी उन्हें छोड़ना पड़ता है. संकट के समय संकटकालीन उपायों का पालन करना चाहिए.”

सिद्धारमैया ने लगाए आरोप 

पत्रकारों से यहां बात करते हुए उन्होंने तमिलनाडु पर मेकेदातु परियोजना को लेकर बेवजह बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया और कहा कि कर्नाटक की ओर से  डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) सौंपने के बावजूद अनुमति नहीं दी जा रही है.

उन्होंने कहा, “उन्हें (केंद्र को) कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण को (अनुमति देने के लिए) बताना होगा, क्योंकि यह भारत सरकार के अधीन आता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं.” सर्वदलीय बैठक में प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन वे “यहां आते हैं और राजनीति करते हैं”.

नदी घाटी क्षेत्र का किया जिक्र 

मुख्यमंत्री राज्य में कम बारिश के कारण नदी घाटी क्षेत्र में पानी की कमी के खतरे का सामना करने के बावजूद तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी जारी करने के उनकी सरकार के कदम की भाजपा द्वारा की गई आलोचना से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक खुशी से नहीं, बल्कि सीडब्ल्यूएमए के आदेश के कारण तमिलनाडु को पानी छोड़ रहा है. सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के किसानों के हितों की रक्षा करने और मैसुरु, बेंगलुरु और कई अन्य जिलों की पेयजल आवश्यकताओं की रक्षा करने के लिए कर्तव्य से बंधी है.

यह भी पढ़ें : 'कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ रही दरार', वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, सीएम सिद्धारमैया पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget