एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: टिकट बंटवारे से पहले दावेदारों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, सीएम बसवराज बोम्मई ने क्या कुछ कहा?

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है, लिहाजा मई से पहले ही विधानसभा चुनाव होंगे. बीजेपी ने इस चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.

CM Basavaraj Bommai On Karnataka Election: कर्नाटक में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी के सामने सत्ता में वापसी की बड़ी चुनौती है. वहीं, बीजेपी में टिकट को लेकर मारामारी की खबरें सामने आ रही हैं. अब इस पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है. मुख्यमंत्री बोम्मई ने इस पर खुशी जाहिर की और दावा किया कि यह साबित करता है कि बीजेपी चुनाव जीत रही है.

सीएम बोम्मई ने बुधवार (15 मार्च) को कहा, "यह स्वाभाविक है कि जो पार्टी जीतेगी उसमें प्रतिस्पर्धा होगी, इसलिए बीजेपी में टिकट के लिए होड़ स्वाभाविक है." उन्होंने आगे कहा, "हमारी पार्टी और उसका नेतृत्व इस स्थिति को संभालने में सक्षम है." उन्होंने आगे कहा, "आलाकमान जिसे भी टिकट देगा, सभी उसका समर्थन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी पूर्ण बहुमत से जीते."

बोम्मई ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "सभी वर्तमान विधायकों को टिकट देने का कोई उदाहरण नहीं है. हर चुनाव अलग होता है." उन्होंने साफ कर दिया कि सर्वे, प्रदर्शन और अन्य दिशा-निर्देशों के बाद ही टिकट दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस के चुनावी वादे कभी पूरे नहीं हो सकते, क्योंकि विपक्षी दल कभी सत्ता में नहीं आ सकती." बता दें कि प्रदेश में मई से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं.

पार्टी ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

बीजेपी ने इस बार प्रदेश की 224 विधानसभा सीटों में कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. पार्टी के कुछ सूत्रों के अनुसार, टिकट के लिए मारामारी से बागियों के उभरने की संभावना अधिक है, जो कई सीटों पर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने कहा, "कई निर्वाचन क्षेत्रों में पुराने नेताओं के साथ कई नए उम्मीदवार हैं और पार्टी को उनके बीच संतुलन बनाना होगा. उम्मीदवारों का फैसला करते समय सर्वे के आधार पर किया जाएगा." 

ये भी पढ़ें-Uddhav vs Shinde: 'शिंदे कैंप के विधायकों को उद्धव ठाकरे के कांग्रेस-NCP से गठबंधन पर एतराज था तो...', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget