एक्सप्लोरर

कर्नाटक: येदियुरप्पा 29 जुलाई को पेश करेंगे विश्वास प्रस्ताव, आज ली है मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में लंबे वक्त तक चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. अब वो 29 जुलाई को विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे.

बेंगलुरू: कर्नाटक में अचानक हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पक्ष में आंकड़े जुटाने की है. शपथ ग्रहण करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि हम 29 जुलाई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में येदियुरप्पा के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनने का विश्वास जताया.

कांग्रेस -जद (एस) गठबंधन सरकार के तीन दिन पहले विश्वास मत हारने के बाद येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अकेले शपथ ली. राज्यपाल वजुभाई वाला ने शाम में राजभवन में हुए एक समारोह में 76 साल के येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. दक्षिण भारत में 2008 में पहली बार बीजेपी सरकार बनवाने का श्रेय येदियुरप्पा को जाता है. लिंगायत नेता ने शुक्रवार की सुबह अचानक सरकार गठन का दावा करने की पहल की. एक दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कांग्रेस- जद (एस) के तीन बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था.

अमित शाह ने ट्वीट कर बी एस येदियुरप्पा को दी बधाई

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शपथ लेने के बाद बी एस येदियुरप्पा को बधाई दी और विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में उनके नेतृत्व में स्थिर, किसान समर्थक और विकासोन्मुखी सरकार देगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, "कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बीजेपी राज्य में स्थिर, किसान समर्थक और विकासोन्मुखी सरकार देगी. मैं कर्नाटक के लोगों को आश्वास्त करता हूं कि बीजेपी उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है."

सरकार गठन पर अचानक बदले घटनाक्रम में येदियुरप्पा ने शपथ ग्रहण करने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह में उनसे फोन पर बात की और शुक्रवार को उन्हें शपथ लेने के लिए तैयार रहने को कहा. हफ्तों चले राजनीतिक ड्रामा और कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने शपथ ग्रहण किया. राज्य में कांग्रेस और जद (एस) के 15 बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद मंगलवार को गठबंधन की सरकार गिर गई थी.

मई 2018 में महज तीन दिन टिक पाई थी येदियुरप्पा की सरकार

मई 2018 में राज्य में येदियुरप्पा की सरकार महज तीन दिन टिक पाई थी, जब चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था. लेकिन कांग्रेस- जद (एस) के बीच गठबंधन होने के कारण वहां कुमारस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनी और येदियुरप्पा को तीन दिनों के अंदर ही मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विपक्ष के दावे को खारिज कर दिया कि गठबंधन सरकार को गिराने में उनकी पार्टी ने दल- बदल करवाया. नड्डा ने कहा कि गठबंधन की सरकार अंदरूनी कलह की वजह से गिरी और पार्टी के लिए येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे.

क्या सड़क पर भक्ति दिखाना अनाधृकित कब्जा करने का षडयंत्र है? देखिए ये बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मालदा कांड में बड़ा खुलासा, अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार, NIA करेगी जांच
मालदा कांड में बड़ा खुलासा, अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार, NIA करेगी जांच
Weather Forecast: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी, जानें कहां- कब बरसेंगे बादल
Weather: आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले...दिल्ली-यूपी से बिहार तक IMD ने दी चेतावनी
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
Tamil Nadu Election Polls: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने का अनुमान, इस प्री पोल सर्वे ने बढ़ाई AIADMK-बीजेपी टेंशन

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: 'ईरानी लोग बहुत ताकतवर, मैं उनका करता हूं सम्मान...', जंग के बीच ट्रंप का नया चौंकाने वाला बयान
'ईरानी लोग बहुत ताकतवर, मैं उनका करता हूं सम्मान...', जंग के बीच ट्रंप का नया चौंकाने वाला बयान
UP Toll Tax Rate: यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
Trump Tariff: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ! अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से किसे लगेगा झटका?
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ! अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से किसे लगेगा झटका?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
Embed widget