एक्सप्लोरर

Karnataka Bandh Update: कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक में राज्यव्यापी हड़ताल, हिरासत में लिए गए कई लोग, 10 प्वाइंट्स में जानें बंद से जुड़ी खास बातें

Karnataka Bandh Update: कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेश में कहा गया है कि कर्नाटक को 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु में 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना होगा.

Karnataka Bandh Update: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर मचे विवाद पर कन्नड़ समर्थक संगठनों की ओर से बंद की शुरुआत शुक्रवार (29 सितंबर) को सुबह से हो गई है. ऐसे 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है जो बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे और विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए हैं. राज्य की राजधानी बेंगलुरु समेत अन्य हिस्सों में कई विरोध रैलियां निकाली जाएंगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों की सुरक्षा के लिहाज से एहतियातन आज शिक्षण संस्थाओं को बंद रखा गया है और बेंगलुरु शहर में धारा 144 लागू है. तोड़फोड़ और जबरदस्ती हड़ताल की कोशिश को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. सिलसिलेवार 10 बिंदुओं में आपको बंद से जुड़ी मुख्य बातों को जानने की कोशिश करते हैं.

1. राज्यव्यापी बंद का आह्वान कन्नड़ ओक्कुटा ने किया है, जो कर्नाटक रक्षणा वेदिके सहित प्रो कन्नड़ संगठनों का एकजुट मंच है. इसमें कन्नड़ चलवाली (वटल पक्ष) सहित कई किसान संगठन शामिल हैं. विपक्षी पार्टी बीजेपी और जेडी (एस) ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है.

2. राज्य में सभी दुकानें, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. ऑटो और टैक्सी सेवाओं के साथ-साथ होटल, रेस्तरां और फिल्म थिएटर भी बंद हैं.

3.  कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कहा है कि वे राजमार्गों, टोल गेटों, रेल सेवाओं और हवाई अड्डों को बंद करने का प्रयास करेंगे. राज्य के दक्षिणी हिस्से में जोरदार विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है.

4. बेंगलुरु और मांड्या जिला प्रशासन ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की है.

5. इस बीच, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि शहर में जबरदस्ती बंद की अनुमति नहीं दी जाएगी. धारा 144 लागू कर दी गई है. अगर कोई जबरदस्ती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

6. मैसूरु, कोडागु, मांड्या, चामराजनगर और रामानगर समेत अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

7. हालांकि, बेंगलुरु मेट्रो रेल चालू है. राज्य परिवहन विभाग ने भी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज को अपनी सेवाएं हमेशा की तरह जारी रखने के निर्देश जारी किए हैं.

8. बैंक, अस्पताल और फार्मेसी काम करेंगे और सरकारी कार्यालय भी खुले रहेंगे. बंद के दौरान आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी समस्या का सामना करने वाले लोगों को हेल्पलाइन नंबर, 9498170430 और 9498215407 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है.  

9. बेंगलुरु में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

10. ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स यूनियन और ओला उबर ड्राइवर्स एंड ओनर्स एसोसिएशन (OUDOA) बंद का समर्थन कर रहे हैं. ब्रुहथ बेंगलुरु होटल एसोसिएशन और कर्नाटक स्टेट प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सहित अन्य ने भी अपने समर्थन की घोषणा की है.

क्या है कावेरी विवाद

कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विवाद पुराना है. हाल के दिनों में कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेश के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. आदेश में कर्नाटक को 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु में 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था. कर्नाटक सरकार का कहना है कि वह पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि उनके राज्य में भी पीने के पानी और सिंचाई के लिए इसकी जरूरत है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी पानी छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें : Karnataka Politics: ‘कोई भी इस्तीफा नहीं दे रहा’, मुस्लिम नेताओं के जेडीएस छोड़ने की खबरों पर बोले एचडी कुमारस्वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget