एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly Session: न संविधान और न भगवान, कर्नाटक में विधायकों ने ली कुल देवता की शपथ

Karnataka Politics: प्रोटेम स्पीकर आरवी देशपांडे ने सिर्फ भगवान या संविधान के नाम की शपथ लेने की बात कही लेकिन, कुछ नवनिर्मित विधायकों ने अपने कुलदेवता और राजनीतिक गुरुओं के नाम का आह्वान किया.

Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 16वीं कर्नाटक विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है. इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक शपथ ले रहे हैं. कुछ विधायकों ने सोमवार (22 मई) को शपथ ली तो कुछ ने मंगलवार (23 मई) को. इस दौरान नियमों की धज्जियां उड़ती भी दिखीं. दरअसल, विधानसभा में विधायकों ने अपने कुल देवताओं के नाम पर शपथ ली तो बवाल हो गया.

इससे पहले प्रोटेम स्पीकर आरवी देशपांडे ने कहा कि 'जब आप शपथ लेते हैं तो आप संविधान या भगवान के नाम से ले सकते हैं. अगर इसे किसी व्यक्ति के नाम पर लिया जाएगा तो ये कानूनी नहीं होगा'. इसके बाद कुछ विधायकों को अपने कुलदेवता या आध्यात्मिक और राजनीतिक गुरुओं के नाम पर शपथ लेते हुए देखा गया.

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सीएम सिद्धारमैया शपथ लेने के लिए सबसे पहले पहुंचे, उसके बाद उनके डिप्टी डीके शिवकुमार और आठ कैबिनेट मंत्री थे. सिद्धारमैया ने भगवान के नाम पर शपथ ली, तो शिवकुमार ने अपने कुलदेवता गंगाधर अज्जा का नाम लिया. चन्नागिरी विधायक बसवाराजू शिवगंगा ने भगवान और डीके शिवकुमार के नाम पर शपथ ली. मुलबगल विधायक समृद्धि मंजूनाथ ने पार्टी सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के नाम का आह्वान किया. इस पर सुलिया से बीजेपी विधायक भागीरथी मुरुल्या ने अपने कुल देवता के नाम पर शपथ लेने की मांग की, तो कांग्रेस विधायक बसवराज रायराड्डी ने इसका विरोध किया.

हालांकि, विधानसभा सत्र बुलाते ही राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेने वाले देशपांडे ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का आह्वान किया.

कुछ नेताओं की नजर कैबिनेट पर

तीन दिन चलने वाले इस सत्र में शपथ ग्रहण और नए स्पीकर के चुनाव होना है. बुधवार (24 मई) को इसके होने की संभावना है. पहले दिन 182 विधायकों ने शपथ ली. सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं ने स्पीकर पद का प्रस्ताव ठुकरा दिया है, क्योंकि वे कैबिनेट में बर्थ पर नजर गड़ाए हुए हैं. इन वरिष्ठों के नाम आरवी देशपांडे, एचके पाटिल, टीबी जयचंद्र, बसवराज रायरेड्डी और केएन राजन्ना हैं.

इसके अलावा, दिनेश गुंडुराव और अजय सिंह जैसे युवा विधायकों ने भी पीठासीन अधिकारी बनने के लिए कोई उत्साह नहीं दिखाया है, जबकि उनकी प्राथमिकता भी मंत्री बनना है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Politics: यूटी खादर के कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना, दाखिल किया नामांकन- इन नेताओं ने ठुकराया प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget