एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस को वोट देना मतलब विकास पर ब्रेक', कर्नाटक के बेलूर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

Karnataka Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी कर्नाटक के दौरे पर हैं. बेलूर में अपनी तीसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी कर्नाटक के दौरे पर हैं जहां वह विधानसभा चुनाव के लिए लगातार रैली करने में लगे हुए हैं. पीएम ने आज यानी रविवार (30 अप्रैल) को राज्य के बेलूर में अपनी तीसरी चुनावी जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कर्नाटक की क्षेत्रीय पार्टी जेडी(एस) को कांग्रेस की बी टीम बताया. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और उसकी बी टीम भी दिवास्वप्न देख रही है, वे किसी तरह 15-20 सीटें जीतना चाहते हैं और लूटे गए जनता के पैसे में से अपना हिस्सा चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडी (एस) के बीच दिखावे वाली लड़ाई चलती है. WWF, नूराकुश्ती, संसद में भी कांग्रेस और जेडीएस हर मुद्दे पर साथ ही होते हैं. मोदी ने जनता को कहा कि आपके द्वारा जेडीएस को दिया गया हर वोट कांग्रेस के खाते में ही जाएगा और कांग्रेस को वोट देना मतलब विकास पर ब्रेक लगा देना है.

जेडीएस एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी 

कर्नाटक के बेलूर जिले को कांग्रेस और जेडी(एस) का गढ़ माना जाता है, जहां पर हुई इस रैली में मोदी ने कहा, 'कर्नाटक की कांग्रेस यूनिट को दिल्ली में बैठे परिवार की सेवा करनी होती है. CM, उम्मीदवार तय करना हो, या कोई फैसला लेना हो दिल्ली वाले परिवार से पूछना होता है. उन्होंने आगे कहा कि जिसने कांग्रेस परिवार के आगे घुटने टेके वही कांग्रेस में टिका है. पीएम ने जेडीएस को भी एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी करार दिया है.'

उन्होंने कहा कि इस बार कर्नाटक ने दशकों से चली आ रही गठबंधन की राजनीति को खत्म करने का फैसला किया है. कांग्रेस और जेडीएस अस्थिरता के प्रतीक हैं. कांग्रेस शासित राज्य अपने नेताओं की अंदरूनी कलह के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि वहां के लोग उनके शासन से तंग आ चुके हैं वहां कोई विकास नहीं हुआ है. 

चुनाव से पहले गाली देते हैं, फिर एक हो जाते हैं

कर्नाटक के बेलूर में पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस एक-दूसरे के खिलाफ होने का सिर्फ नाटक कर रही है. पीएम ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे को गाली दे रहे थे लेकिन, जैसे ही चुनाव समाप्त हुआ, दोनों एक-दूसरे के साथ गठबंधन कर लिया.

पीएम ने कहा, 'संसद में भी कांग्रेस और जेडीएस हर मुद्दे पर साथ ही होते हैं. इसलिए जेडीएस को दिया गया वोट कांग्रेस के खाते में ही जाएगा और कांग्रेस को वोट देना, मतलब विकास पर ब्रेक लगाना.' 

पीएम ने कहा कि जेडीएस पूरी तरह से एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है. इस पार्टी के बड़े चेहरे अपनी सारी ताकत, अपने परिवार को बसाने में ही खर्च कर रहे हैं. मोदी ने जेडी(एस) पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी से जुड़ी ज्यादातर हेडलाइन यही होती है कि परिवार के किस सदस्य का पलड़ा भारी है और इस बात की कभी चर्चा नहीं होती कि उनके पास लोगों के लिए क्या एजेंडा है.

बीजेपी किसानों के हितों को सर्वोपरि रखती है

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान किसान को कर्ज़ माफी के नाम पर ठगा जाता था. वहीं किसान की बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने छोटे से छोटे किसान को भी किसान सम्मान निधि का सहारा दिया है. केंद्र सरकार जो पैसे भेजती है उसमें यहां की बीजेपी सरकार प्रति किसान 4 हजार और जोड़ देती है.

उन्होंने कहा, 'यह सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखती है. हमारी कोशिश किसानों की आय को बढ़ाने और खेती का खर्च कम करने की है. आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमत 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा है. वहीं बीजेपी सरकार हर किसान को यूरिया 5-6 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध करा रही है.' 

ये भी पढ़ें- UP News: 'क्या इस उम्र में ये शोभा देता है', PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी को लेकर CM योगी का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget