एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: सीएम पद को लेकर कर्नाटक कांग्रेस में है लड़ाई? इस सवाल पर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिया जवाब

Karnataka Assembly Election 2023: पूर्व सीएम सिद्धारमैया  ने इंटरव्यू में सोमवार (3 अप्रैल) को कहा था कि वो और डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. इसको लेकर कांग्रेस ने सफाई दी है.

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक चुनाव को लेकर जोर शोर से चल रही तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार (4 अप्रैल) को साफ किया कि पार्टी में कोई आंतरिक कलह नहीं है और मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कोई विवाद नहीं है. पार्टी एकजुट और सभी मिलकर इलेक्शन लड़ रहे हैं. 

दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद कहा कि उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वो भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और कर्नाटक कांग्रेस के चीफ डीके शिवकुमार भी सीएम बनना चाहते हैं, लेकिन हमारा टारगेट बीजेपी को हराना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है. मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैंने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस हाईकमान शिवकुमार से खुश नहीं है.

वहीं सिद्धारमैया की मौजूदगी में जब डीके शिवकुमार से कलह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारा टारगेट कांग्रेस की सत्ता में वापसी करना है, हम राज्य को अच्छी सरकार देंगे. कांग्रेस पार्टी एक साथ है. मैं जानता हूं कि सिद्धारमैया के दिल में क्या है. मैं किसी से गुस्सा नहीं हूं. 

रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर गलत बयान दे रही है. कांग्रेस एक साथ है और हम किसी पद और सत्ता के लिए नहीं लड़ रहे है. उन्होंने दावा कि पार्टी को 150 सीटें मिलेगी. बीजेपी बूरी तरह हारेगी.

बता दें कि कांग्रेस मंगलवार (4 अप्रैल) तक कर्नाटक चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. पार्टी ने 25 मार्च को अपने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी. ऐसे में 100 और क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जानी अभी बाकी है. 

मामला क्या है? 
सिद्धारमैया ने इंटरव्यू में सोमवार (3 अप्रैल) को कहा था कि वो और डीके शिवकुमार सीएम बनना चाहते हैं. चुनाव जीतने पर कांग्रेस हाई कमांड दखल नहीं देगी कि  कौन मुख्यमंत्री बनेगा? यह चुने हुए विधायक तय करेंगे कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा? यह सब पूरे लोकतांत्रिक तरीके से होगा.

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होना है. 13 मई को नतीजे आएंगे. यहां मुख्यतौर पर सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस और जेडीएस से है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections 2023: क्या बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस 40 साल पुराने मिथक को तोड़ सकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget