एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक चुनाव में जमानत भी नहीं बचा सकी AAP! जानें इससे पहले किन राज्यों में फेल हुए मंसूबे

Karnataka Assembly Election 2023: चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में AAP को 1 फीसदी से भी कम वोट मिले है. पार्टी को महज 2.25 लाख वोट मिले.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. 66 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे नंबर पर रही. हाल ही में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने भी कर्नाटक चुनाव में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. कर्नाटक विधान सभा चुनावों की 224 सीटों में 209 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों को उतारा था, लेकिन नतीजों के मुताबिक पार्टी को बड़ा झटका लगा. चुनाव आयोग से जारी डेटा के अनुसार आम आदमी पार्टी को राज्य में नोटा से भी कम वोट मिले है. 

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार नोटा को 0.69 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं आप को महज 0.59 प्रतिशत वोट मिले. कर्नाटक में जीतने के लिए प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों से फ्री बिजली, लोन माफ, फ्री पानी जैसे वादे किए थे, लेकिन फिर भी राज्य में उन्हीं करारी हार का सामना करना पड़ा. कर्नाटक की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, AAP को 1 फीसदी से भी कम वोट मिले है. पार्टी को महज 2.25 लाख वोट मिले. इसी के साथ आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. 

209 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार 
कर्नाटक चुनाव में आम आदमी पार्टी को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही थी. पार्टी ने राज्य की 224 सीटों में 209 सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. इसमें से 15 सीटों पर पार्टी को कांटे की टक्कर की उम्मीद थी. गुजरात विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 12.85 फीसदी वोट मिले थे. 

गुजरात 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 181 में से 128 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी. वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के ज्यादातर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी. यूपी निकाय चुनाव में भी आप पार्टी ने कुल 4,442 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. जिसमें से 3,522 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई. हिमाचल प्रदेश में आप के 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Election Results: कांग्रेस की जीत में राहुल गांधी का बड़ा रोल! ऐसे जीता कर्नाटक की जनता का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget