एक्सप्लोरर

कर्नाटक में बोले अमित शाह, ‘वोटों की ख़ातिर टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है कांग्रेस’

अमित शाह ने यहां दावा किया कि एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि यह राज्य सरकार देश में ‘सर्वाधिक भ्रष्ट’ है. शाह ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश बीजेपी प्रमुख बीएस येदियुरप्पा को संभावित मुख्यमंत्री बताया.

बेंगलुरू: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार वोटों की खातिर टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है. अमित शाह ने सिद्धारमैया सरकार को घेरते हुए यह भी कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं. अमित शाह ने मैसूर के18 वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान की जयंती को 10 नवंबर को टीपू जयंती के रूप में मनाये जाने की आलोचना की और दावा किया कि यह ‘वोटबैंक की राजनीति’ है. उन्होंने दावा किया, ‘’राज्य सरकार 10 नवंबर को भव्यता से कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य का गठन दिवस) मनाने की बजाय टीपू जयंती मनाने में बहुत रूचि ले रही है.’’ बीजेपी टीपू जयंती कार्यक्रम का विरोध कर रही है, क्योंकि यह टीपू सुल्तान को एक धर्मान्ध और नृशंस हत्यारे के तौर पर देखती है. अमित शाह ने यहां दावा किया कि एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि यह राज्य सरकार देश में ‘सर्वाधिक भ्रष्ट’ है.  शाह ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश बीजेपी प्रमुख बीएस येदियुरप्पा को संभावित मुख्यमंत्री बताया और दावा किया कि इस यात्रा से सिद्धारमैया सरकार सत्ता से बेदखल होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया कोष उन लोगों तक नहीं पहुंच रहा, जिन्हें इसका फायदा मिलना है. बता दें कि इस 75 दिनों की यात्रा का शुभारंभ बेंगलुरू एग्जीविशन सेंटर मैदान से किया गया. इसका लक्ष्य कांग्रेस सरकार के गलत कार्यों का खुलासा करना है. यह यात्रा राज्य में सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. यात्रा 28 जनवरी को बेंगलुरू में संपन्न होगी और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे.  इस यात्रा में विभिन्न स्थानों पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है. पार्टी ने दक्षिण में 2008 में अपनी पहली सरकार बनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
Delhi CJP Protest LIVE: केजरीवाल पुलिस हिरासत में, CP के हनुमान मंदिर के पास पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल
LIVE: केजरीवाल पुलिस हिरासत में, CP के हनुमान मंदिर के पास पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget