एक्सप्लोरर

'रेप-गैंगरेप के बाद हत्या... देख लें, 1551 मामले हैं', कोलकाता केस पर उठे सवाल तो कपिल सिब्बल ने दिया जवाब

जगदीप धनखड़ ने कपिल सिब्बल के उस प्रस्ताव पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसमें कोलकाता रेप को एक सामान्य बात कहा गया था. उन्होंने कपिल सिब्बल का नाम लिए बगैर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात कही थी.

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमले का राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने जवाब दिया है. उन्होंने कुछ राज्यों में रेप और मर्डर की घटनाओं का डेटा पेश करते हुए तंज भरे लहजे में उपराष्ट्रपति धनखड़ से पूछा है कि सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाओं वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल का नाम क्यों नहीं है. इससे पहले जगदीप धनखड़ ने कपिल सिब्बल को निशाने पर लेते हुए कहा था कि कुछ आवाजें जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं. उनके इस बयान पर ही कपिल सिब्बल की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है.

कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और कर्नाटक में साल 2017 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा रेप और मर्डर की घटनाएं दर्ज की गईं, लेकिन इसमें पश्चिम बंगाल का नाम नहीं है. उन्होंने लिखा, 'रेप (2017 से 2022), कुल रेप और गैंगरेप के बाद हत्या के 1551 मामलों में से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा (280) केस, फिर मध्य प्रदेश (207), असम (205), महाराष्ट्र (155) और कर्नाटक (79). धनखड़ जी, ये देखा? इसमें पश्चिम बंगाल क्यों गायब है? कोई अव्यवस्था नहीं?'

इससे पहले जगदीप झनखड़ ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब कोलकाता रेप केस जैसी घटना ने मानवता को शर्मसार किया है तो कुछ आवाजें चिंता पैदा कर रही हैं. वो क्या कहते हैं कि ये एक सिंपटोमेटिक मलाइस है, एक सामान्य घटना है. जगदीप धनखड़ ने कहा कि ये आवाजें सिर्फ हमारे दर्द को बढ़ा रही हैं. कहा जाए तो ये जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं. उपराष्ट्रपति ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जब ये आवाजें सीनियर एडवोकेट और संसद के सदस्य पद पर बैठे व्यक्ति से आती हैं तो यह बेहद निंदनीय है.

जगदीप धनखड़ ने आगे कहा, 'ऐसी शैतानी सोच का कोई बहाना नहीं हो सकता. मैं ऐसे गुमराह लोगों से अपील करूंगा कि वह दोबारा सोचें कि उन्होंने क्या कहा और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें.' कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने पिछले दिनों एक प्रस्ताव पास किया था, जिसमें उन्होंने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की भयावह घटना को बीमारी जैसी अवस्था (सिंपटोमेटिक मलाइस) बताते हुए कहा था कि यह आम घटना है.

कपिल सिब्बल के इस प्रस्ताव का बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदीश अग्रवाल ने विरोध किया और कहा कि यह प्रस्ताव अमान्य है क्योंकि इसको एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी का अप्रूवल प्राप्त नहीं है. उन्होंने कहा था कि इसको एकतरफा रूप से जारी किया गया और यह प्रस्ताव बार एसोसिएशन का सामूहिक निर्णय न होकर कपिल सिब्बल का व्यक्तिगत विचार लगता है. कपिल सिब्बल के इस प्रस्ताव को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी भड़क गए थे.

यह भी पढ़ें:-
PM Modi Brunei Visit: ब्रुनेई पहुंचकर कौन सा इतिहास रचने वाले हैं पीएम मोदी, क्या है उनका प्लान, समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget