एक्सप्लोरर

तेज हो रहा पहलवानों का प्रदर्शन! सपोर्ट में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल बोले- इंसाफ के सिपाही आपके साथ

Wrestlers Protest: धरने पर बैठे पहलवान लगातार भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख को लेकर बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं. इस बार पहलवानों ने राजनेताओं का भी खुला स्वागत किया है.

Wrestlers Protest Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना आज भी जारी है. सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और जवाब मांगा. इस बीच अब देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी पहलवानों के सपोर्ट में उतर गए हैं. उन्होंने पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि ‘इंसाफ के सिपाही आपके साथ हैं. 

विनेश फोगाट समेत 7 महिला पहलवानों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की गई थी. कोर्ट में 28 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी. मामले में अब पहलवानों को कई राजनेताओं का सपोर्ट मिल रहा है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन का ऐलान किया है. 

पहलवानों के आरोप 

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने इसी साल जनवरी में मोर्चा खोला था.  उस समय खेल मंत्रालय ने पहलवानों से बातचीत के बाद मैरी कॉम की अध्यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया था लेकिन इस बार फिर पहलवानों को धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा. उनका आरोप है कि जनवरी के बाद मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया. उनकी शिकायतों को अनदेखा किया जा रहा है. यहां तक की खिलाड़ियों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने WFI चीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: 

'गंभीर मामला...', पहलवानों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, WFI चीफ पर यौन उत्पीड़न का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget