एक्सप्लोरर

चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, कहा- गांधी परिवार किसी और को मौका दे, नेतृत्व छोड़े

चुनाव में करारी शिकस्त के बाद रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई थी. सभी नेताओं ने आलाकमान के सामने अपनी अपनी बात रखी थी. बैठक में नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया था.

पांच राज्यों विधानसभा चुनावों करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पद छोड़ दे और किसी दूसरे नेता को मौका मिले. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि अगर उन्हें हार के कारणों की जानकारी नहीं है, तो कल्पना लोक में जी रहे हैं. उन्होंने ये बातें एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कही. 

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा कि वह विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार से हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा, "सीडब्ल्यूसी के बाहर भी एक कांग्रेस है... कृपया उनके विचारों को सुनें, यदि आप चाहें तो... हमारे जैसे बहुत से नेता जो सीडब्ल्यूसी में नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस में एक पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण है. क्या इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम सीडब्ल्यूसी में नहीं हैं? देश भर में बहुत सारे कांग्रेसी हैं, केरल से, असम से, जम्मू-कश्मीर से, महाराष्ट्र से, उत्तर प्रदेश से, गुजरात से, जो उस दृष्टिकोण को नहीं रखते हैं."

2024 की तैयार में जुटीं प्रियंका गांधी

कपिल सिब्बल कह रहे हैं कि गांधी परिवार कल्पना लोक में जी रहा है. वहीं हार के बाद भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने हार नहीं मानी है. वो यूपी में 2024 के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं. सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने रविवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश में हार पर मंथन किया लेकिन उससे पहले घंटों तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार बेहद निराशाजनक रहा है. जमानत जब्त कराने में कांग्रेस नंबर एक रही है. कांग्रेस के 399 प्रत्याशियों में से 387 की जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों  पर जीत मिली है. कांग्रेस को इस बार सिर्फ 2.33 फीसदी वोट मिले. ये यूपी में कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन था. वो भी तब जब प्रियंका गांधी लगातार यूपी में एक्टिव थीं.

चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने सड़क पर संघर्ष से लेकर भावनात्मक अपील तक सब दांव आजमाए लेकिन चुनाव दो ध्रुवी हो गए. चुनाव में कुछ काम नहीं आया. मुकाबला बीजेपी और एसपी के बीच ही लड़ा गया. लेकिन हार से घबराए बिना प्रियंका अगले चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट भी तैयार किया है.

ये भी पढ़ें-
पंजाब में सरकार बनाने जा रही 'AAP' की बढ़ी डिमांड, हरियाणा में पार्टी का दामन थाम रहे BJP-Congress के नेता

Crude Oil Price: भारत के लिए अच्छी खबर, अमेरिका में 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला कच्चा तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget