एक्सप्लोरर

केजरीवाल पर दो करोड़ की रिश्वत का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा पड़े अकेले

नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह सूरज का तापमान सामान्य से ज्यादा था... और जैसे-जैसे सुबह का सफर बढ़ा, गर्म थपेड़ों की तपिश बढ़ती चली गई... यही हाल सियासत का रहा. क़यास के ऐन मुताबिक सुबह से ही दिल्ली की राजनीति में हलचल थी... कुछ बड़े सियासी भूकंप की आशंका थी और सुबह 11.30 बजे राजनीति के चौराहे पर बड़ा धमाका हो गया.

दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से उपजे नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया. कपिल मिश्रा ने सीधे तौर पर कहा कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री सत्येंद्र जैन से कैश में दो करोड़ रुपए लिए और ये पैसे उनकी आंखों के सामने लिए. उम्मीद के मुताबिक बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की और उन्हें अपने भूले सबक नैतिकता की याद दिलाई.

खैर मनाइए भ्रष्टाचार आंदोलन के दौरान बात-बात पर मीडिया से मुखातिब होने वाले अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में वैसा जोश नहीं दिखाया और अपने बचाव में खुद मीडिया से दूरी बनाए रखी. अपने सबसे खास और विश्वासपात्र सिपहसालार मनीष सिसोदिया को मैदान में उतारा, जिन्होंने कपिल मिश्रा के आरोपों को बेबुनियाद करार देकर अपने नेता को पाक साफ बताया.

अब तक दोपहर का समय हो चला था, सूरज की किरणें भले ही कमजोर पड़ रही थीं, लेकिन जमीन से हो उत्सर्जन गर्मी बढ़ा रही थीं, पारा बढ़ रहा था, माना जा रहा था कि दिल्ली की सियासत की गर्मी बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

योगेंद्र ने केजरीवाल को ऐसे किया बरी

दोस्त से सियासी दुश्मन हो चले योगेंद्र यादव ने भी केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप पर यकीन करने से खुद को दूर रखा. योगेंद्र यादव ने ट्वीट करके कहा कि वो इस बात से सहमत हो सकते हैं कि केजरीवाल सत्ता के लालची हैं, अहंकारी हैं और अधिनायकवादी हैं, लेकिन रिश्वत के आरोप लिए ठोस सबूत की जरूरत है.

अपने ट्वीट में योगेंद्र यादव ने केजरीवाल के लिए कई कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, अपनी तरफ से केजरीवाल का चेहरा पेश किया, लेकिन योगेंद्र के ये कड़े बोल फिलहाल केजरीवाल के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं. मुमकिन है आज केजरीवाल को योगेंद्र का विश्लेषण भी भा गया हो गया, आखिर सुनाया लेकिन फंसाया नहीं.

 

कुमार का केजरीवाल 'विश्वास' योगेंद्र यादव के बाद कपिल मिश्रा को कुमार विश्वास से उम्मीद रही होगी, लेकिन कुमार विश्वास ने केजरीवाल का जिस तरह से बचाव कर दिया, ये तो उम्मीद कपिल मिश्रा को भी नहीं रही होगी. कपिल मिश्रा के आरोपों पर कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल पैसे लेंगे सोच भी नहीं सकता, ये बात शत्रु भी नहीं मानेगा.  

'एकला चलो रे' का नारा

कुमार विश्वास के इस बचाव वाले बयान के बाद कपिल मिश्रा अकेले पड़ते नजर आए. लेकिन कपिल मिश्रा अपने बयान पर डटे हैं. कुमार विश्वास के बयान के तुरंत बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया और कहा कि जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, उस दिन तो आप भी मानोगे भैया, तब तक 'एकला चलो रे'.

 

अन्ना हुए दुखी

शाम चार बजे के करीब भ्रष्टाचार आंदोलन के अगुवा रहे अन्ना हजारे के बयान से कपिल मिश्रा को जरूर राहत महसूस हुई होगी. अन्ना हजारे ने ये कहा कि पहले जो आरोप दूसरों पर लगते थे वह अब केजरीवाल पर लगा है, इससे वो दुखी हैं.

अब तक शाम हो चुकी है... सब को इंतजार केजरीवाल की खामोशी टूटने का है. सवाल इसलिए भी है कि जब खुद सत्ता से बाहर थे तब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी सरकार और सत्ताधारी पार्टियों को मीडिया में आकर जवाब देने के लिए ललकारते थे, अब जब खुद सरकार में हैैं, खामोशी जितनी लंबी होगी, सवाल उतने गहरे होते चले जाएंगे. कथनी और करनी का भी सवाल उठेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget