एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: अगर नकुलनाथ गए BJP के साथ तो MP में तय है कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

Lok Sabha Election: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर सीट जीत दर्ज की थी.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसके साथ कहा जा रहा है कि कमलनाथ के बेटे और नकुलनाथ भी बीजेपी में जा सकते हैं. 

ऐसे में अटकलें सही होती है तो कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका होगा. इन अटकलों को शनिवार (17 फरवरी) को उस वक्त बल मिला जब नकुलनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने परिचय से कांग्रेस हटा दिया.  

अटकलों के सही होने पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो सकता है. नकुलनाथ अभी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं. यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं और ये उनका गढ़ माना जाता है.

2019 में किसे कितनी सीटें मिली थी?
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 29 विधानसभा सीटों में से 28 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी. इस कारण ही कयास लगाए जा रहे रहे हैं कि कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने से यहां से कांग्रेस का जीतना मुश्किल होगा. बीजेपी को उम्मीद है कि वो नकुलनाथ के आने से छिंदवाड़ा  में तो जीत दर्ज करेगी और अपनी जीती हुई 28 सीटें भी बचा लेगी.

नकुलनाथ ने की थी जीत दर्ज
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को 5 लाख 87 हजार 305 वोट मिले थे. वहीं दूसरे नंबर पर रहे नत्थन शाह कवरेती को 5 लाख 49 हजार 769 मत मिले थे. 

कमलनाथ ने अटकलों को किया खारिज
कमलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों को कांग्रेस ने खारिज किया है. पार्टी ने कहा कि कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के बाद इसमें शामिल होंगे. दूसरी तरफ, कमलनाथ के करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वह पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे हैं. कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ एक बार फिर से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे. 

ये भी पढ़ें- अब तक 27 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उतारे उम्मीदवार, अखिलेश यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव? सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget