एक्सप्लोरर

राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने से पहले पूर्व राष्ट्रपति कलाम के घर पहुंचे कमल हासन

राजनीति पार्टी शुरू करने से पहले दिग्गज अभिनेता कमल हासन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के आवास पर गए और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की.

चेन्नई: राजनीति पार्टी शुरू करने से पहले दिग्गज अभिनेता कमल हासन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के आवास पर गए और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की. हासन रामेश्वरम जिले में कलाम हाउस गए, जहां दिवंगत राष्ट्रपति के परिजन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

कमल ने कलाम के 90 वर्षीय भाई मोहम्मद मुथुइमीरा लेब्बाई मारिक्कायार से बातचीत की. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के अन्य रिश्तेदार उनके आस पास ही मौजूद थे.

वह दिन में एक स्कूल का भी दौरा करने वाले थे लेकिन उन्हें अपने तय कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करना पड़ा. कथित रूप से प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्होंने अपना यह दौरा रद्द कर दिया.

कमल आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हैं. मदुरै में वह एक जनसभा के दौरान अपनी पार्टी के नाम की घोषणा और झंडे का अनावरण करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इस उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है.

शाम में कार्यक्रम के भव्य आयोजन से पहले हासन का मनामदुरई, परमाकुडी और रामनाथपुरम में जनसभाओं को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है.

मंगलवार शाम चेन्नई पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. मदुरै पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मदुरै में पार्टी का झंडा शाम को फहराएगा, और उस समय झंडे के पीछे के विचार के बारे में बताया जाएगा."

अभिनेता सीमान ने चेन्नई में कमल के घर पर उनसे मुलाकात की. सीमान ने रजनीकांत के तमिल मूल का नहीं होने पर उनका जोरदार विरोध किया था. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "कमल ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि उन्हें उनके (कमल) घर जाना चाहिए, क्योंकि वह उनसे बड़े हैं."

इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा है, "द्रमुक एक बरगद के वृक्ष की तरह है, जिसकी मजबूत जड़ और शाखाएं हैं. इसे कोई भी हिला नहीं सकता. पार्टियां एक मौसम में पैदा हो सकती हैं, लेकिन वे केवल एक कागज के फूल की तरह हैं. जिसके पास सुगंध नहीं है. वे जल्द ही मुरझा जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget