एक्सप्लोरर

रजनीकांत और ओवैसी की पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कमल हासन ने दिया ये बयान

अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं. सबकी नजरें कमल हासन और रजनीकांत पर टिकी हैं. रजनीकांत ने अब तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई एलान तो नहीं किया है लेकिन उनके समर्थकों का उत्साह बहुत बयां कर देता है.

चेन्नई: तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत इस चुनाव में उतर सकते हैं. हाल ही में रजनीकांत की पार्टी का नाम सामने आया. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ऑल इंडिया मक्कल सेवई कटची रखा है. दूसरी तरफ दक्षिण भारत के एक और सुपर स्टार कमल हासन राजनीति में पहले ही एंट्री कर चुके हैं. रजनीकांत की पार्टी से गठबंधन करने के सवाल पर जवाब देते हुए कमल हासन ने कहा कि इस पर उन्हें (रजनीकांत) फैसला करना है. इसके बाद हम साथ बैठेंगे और आगे की बातचीत होगी.

रजनीकांत से विचारधारा मिली तो साथ काम करेंगे- कमल हासन

मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष कमल हासन ने दोहराया कि अगर रजनीकांत से उनकी विचारधारा मिलेगी तो वे उनके साथ काम करेंगे. उन्होंने कहा, “इसके बारे में रजनीकांत को बताने दें. अगर जरूरत हुई तो हम एक दूसरे की मदद करेंगे. अगर लोगों को फायदा पहुंचता है तो हम सारे अहंकार को छोड़कर सहयोग करेंगे.

कमल हासन ने कहा, “हमने ये पहले भी कहा है, नया कहने के लिए कुछ नहीं है. हम उनके एक शब्द को एक पूरी विचारधारा की तरह नहीं ले सकते हैं. पहले उन लोगों को विस्तार से व्याख्या करने दें फिर हम अपनी बात रखेंगे.”

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा, “हम एक दोस्त की तरह हैं और एक दूसरे से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. मैं कह चुका हूं कि मैं राजनीति में क्यों आया. हम लोग बदलाव चाहते हैं, रजनीकांत ने भी यही बात कही है.”

ओवैसी से गठबंधन पर क्या बोले कमल हासन?

कमल हासन से जब ये सवाल किया गया कि एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन की पुष्टि कब तक होगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे अपनी पार्टी का फैसला लेने का अधिकार दिया है. मैं जल्द ही गठबंधन को लेकर फैसले का एलान करूंगा.”

तमिलनाडु की राजनीति में ‘ऑटो’ पर सवार होकर जनता की सेवा कर पाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget