एक्सप्लोरर

Kalakshetra Case: कलाक्षेत्र यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़! जानिए आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराई किसके खिलाफ शिकायत

Kalakshetra Harassment Case: कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने इस मामले में एक स्वतंत्र समिति बनाने का फैसला लिया है. जो प्रोफेसर पर लगे आरोपों के साथ तीन अन्य फैकल्टी सदस्यों पर लगे आरोपों की जांच करेगी.

Kalakshetra Sexual Harassment Case: तमिलनाडु के कलाक्षेत्र यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी हरि पद्मन की पत्नी दिव्या पद्मन ने पति को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया है. इसी के साथ उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ग्रेटर सिटी कमिश्नर को दी गई शिकायत में उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं. दिव्या ने जांच की मांग करते हुए शिकायत में कहा है कि उनके पति हरि पद्मन के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है. 

आरोपी की पत्नी दिव्या ने शिकायत में कहा है कि उनके पति के खिलाफ दो शिक्षकों निर्मला नागराजन और नंदिनी नागराजन के उकसावे पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन्होंने कहा कि इन दोनों ने ही कथित घटना के चार साल बाद मीरा कृष्णा के शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाया था. उन्होंने इस मामले की जांच वरिष्ठ महिला अफसरों से कराने की मांग की है.

कलाक्षेत्र में प्रदर्शन के बाद हुई गिरफ्तारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर हरि पद्मन को तमिलनाडु पुलिस ने कलाक्षेत्र में छात्राओं के दो दिनों के प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया था. आरोपी प्रोफेसर पर तीन अन्य लड़कियों ने भी मौखिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. प्रोफेसर को मामले की जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया था. आरोपी पर आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

कलाक्षेत्र बनाएगा जांच समिति

कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने इस मामले में एक स्वतंत्र समिति बनाने का फैसला लिया है. जो असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ तीन अन्य फैकल्टी सदस्यों पर लगे आरोपों की जांच करेगी. इस जांच समिति में रिटायर्ड जस्टिस के कन्नन, पूर्व डीजीपी लतिका शरण और डॉ. शोभा वर्तमान शामिल होंगे. जो रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करेगी. 

इस मामले में छात्राओं ने कैंपस में हरि पद्मन और तीन अन्य टीचर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया. जिन तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है, वो संजीत लाल, साई कृष्णन और श्रीनाथ हैं. इन्हें तत्काल प्रभाव से निकालने की मांग की गई है. इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

तमिलनाडु विधानसभा में इस मामले की बात करते हुए कहा कि अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जरूर की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि महिला इंस्पेक्टर के साथ एक पुलिस का सुरक्षा दल कलाक्षेत्र संस्थान में तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Sexual Abuse: कलाक्षेत्र में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर हरि पद्मन गिरफ्तार- भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget