एक्सप्लोरर

झारखंड: झाविमो ने सोरेन सरकार से समर्थन लिया वापस, विधानसभा अध्यक्ष को भेजी चिट्ठी

झाविमो ने हेमंत सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया है. झाविमो द्वारा इस संबंध में एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को भेज दिया गया है.

रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के विलय का विरोध करने वाले पार्टी के विधायक बंधु टिर्की के बाद झाविमो के एक अन्य विधायक प्रदीप यादव पर भी गाज गिरी है. पार्टी ने विधायक प्रदीप यादव को झाविमो विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है. इस बीच, झाविमो ने हेमंत सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया है. झाविमो द्वारा इस संबंध में एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को भेज दिया गया है. पार्टी के अध्यक्ष बाबूलालू मरांडी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में लिखा गया है, "इस वर्ष चार जनवरी को हमारी पार्टी (झाविमो) के विधायक दल के नेता पद पर प्रदीप यादव के मनोनयन की सूचना आपको दी थी. परंतु, तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी विधायक दल के नेता पद से मुक्त किया जाता है. इसकी सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको यह पत्र प्रेषित किया जा रहा है." कल्बे सादिक बोले- 'देश मोदी-शाह की मर्जी से नहीं, संविधान से चलेगा' इधर, झाविमो ने शुक्रवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने को भेजे गए पत्र में कहा है कि झाविमो बिना शर्त सरकार का समर्थन कर रही थी परंतु संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल कांग्रेस हमारे पार्टी के विधायकों को तोड़कर अपने दल में शमिल कराने के लिए प्रयसरत है. इस परिस्थिति में हमारी पार्टी समर्थन के मुद्दे पर पुनर्विचार करते हुए सरकार से समर्थन वापस लेती है. योगगुरू बाबा रामदेव नहीं जा सकेंगे शाहीन बाग, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत गुरुवार को दिल्ली में पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और निष्कासित विधायक बंधु टिर्की ने कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. उल्लेखनीय है कि इससे पहले बंधु टिर्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. गौरतलब है कि झाविमो के बीजेपी में विलय के काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में झाविमो ने तीन सीटें जीती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget