एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: शरद पवार के साथ उद्धव ठाकरे की बैठक, CM बोले- कोई कितनी भी कोशिश कर ले, गठबंधन के चारों उम्मीदवार जीतेंगे

Rajya Sabha Election 2022: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में जिस तरह से ममता बनर्जी ने बीजेपी को हराया है, अभी समय महाराष्ट्र में भी आया है.

Rajya Sabha Election 2022: महाराष्ट्र में राज्यसभा (Rajya Sabha) का चुनाव निर्विरोध कराने की परंपरा लंबे समय से चल रही है, लेकिन इस बार 10 जून को वोटिंग होगी. इसी के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे.

बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोई कितना भी प्रयास करे गठबंधन के चारों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में जिस तरह से ममता बनर्जी ने बीजेपी को हरा दिया, अभी समय महाराष्ट्र में भी आया है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बीजेपी लगातार कर रही है. ऐसी स्थिति में हमें सबको एक संग मजबूती के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) के अलावा होने वाले विधान परिषद चुनाव में भी जीत का विश्वास व्यक्त किया है. कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यसभा और परिषद चुनाव जीतने के बाद भव्य पार्टी में आप भी आमंत्रित हैं. 

बीजेपी और शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर

राज्यसभा की छठी सीट के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है. शिवसेना ने अपने विधायकों को कल से ही होटल में शिफ्ट कर रखा है जबकि कांग्रेस एनसीपी ने आज अपने विधायकों को एक साथ रखा है. दूसरी तरफ बीजेपी विश्वास व्यक्त रही है राज्यसभा चुनाव में छठी सीट जितने के लिए जरूरी वोटों का इंतजाम उन्होंने कर लिया है. देखना महत्वपूर्ण होगा इसके दावे में कितना दम है. 10 जून को मतदान के बाद नतीजे आने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है.

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, एनसीपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है. संजय राउत और संजय पवार राज्यसभा चुनाव में शिवसेना के प्रत्याशी हैं. छठी राज्यसभा सीट के लिए चुनावी मुकाबला बीजेपी के धनंजय महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है.

ये भी पढ़ें:

Magnetic IEDs Recovered: भारत की चुनौती बढ़ा रहा पाकिस्तानी एल-डेट का आतंकी ड्रोन प्लान, टिफिन बॉक्स में भेजा IED

New IT Rules 2022: सोशल मीडिया कंपनियों के नियमों में बदलाव की तैयारी में सरकार, उठाएगी ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget