एक्सप्लोरर

जज लोया के बेटे ने पिता की मौत की जांच से किया इनकार, कहा- 'किसी पर कोई शक नहीं'

जब अनुज से पूछा गया कि क्या उनके पिता की मौत के मामले की जांच कराई जाए तो उनका सीधा कहना था कि उन्हें जब किसी पर संदेह नहीं है तो जांच की बात कहां से आती है. हालांकि, अनुज जिस तरह मीडिया में पेश हुए, वो परेशान लग रहे थे.

मुंबई/नई दिल्ली: सीबीआई के स्पेशल जज रहे बीएच लोया की संदिग्ध परिस्थियों की मौत के मामले में आज पहली बार उनके बेटे अनुज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने पिता की मौत को लेकर किसी पर आरोप लगाने से साफ इनकार किया. अनुज ने अपने पिता लोया की मौत की जांच को भी खारिज किया. अनुज ने मीडिया के सामने कहा, "मैं साफ करना चाहता हूं कि मौत के तुरंत के बाद हम लोग सदमे में थे, तब हम लोगों को संदेह था, लेकिन अब अपने पिता की मौत को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं हैं. हमारे परिवार को भी कोई संदेह नहीं है." इसके साथ ही अनुज ने मीडिया से अनुरोध किया कि उनके परिवार को परेशान नहीं किया जाए. अनुज का कहना था कि उनका परिवार अब इस सदमे से बाहर निकलना चाहता है, लेकिन ऐसी चर्चाओं से वो तकलीफ में चले जाते हैं. अनुज ने हाथ जोड़कर कहा, "मेरी गुजारिश है कि हमें न परेशान किया जाए और न हमें मुसीबत में डाला जाए." जब अनुज से पूछा गया कि क्या उनके पिता की मौत के मामले की जांच कराई जाए तो उनका सीधा कहना था कि उन्हें जब किसी पर संदेह नहीं है तो जांच की बात कहां से आती है. हालांकि, अनुज जिस तरह मीडिया में पेश हुए, वो परेशान लग रहे थे. आपको बता दें कि बीएच लोया के बेटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे वक्त हुई है, जब शुक्रवार को जज लोया और दूसरे मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ बगावत कर दी है. जजों के पास केस भेजने के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को मनमाना बताया गया है. याद रहे कि जज लोया की मौत के मामला पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसे कल यानि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई होनी है. आपको बता दें कि जज बीएच लोया की मौत एक दिसंबर 2014 में संदिग्घ परिस्थियों में हो गई थी. तब मौत की वजह हार्ट अटैक से बताई गई थी. जब जज लोया की मौत हुई उस वक्त वो सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे थे. जज लोया की मौत का मुद्दा मीडिया में आने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन ने लोया की मौत की जांच की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने एक जनवरी 2018 को हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे अमित नाईक  जज लोया के बेटे ने पिता की मौत की जांच से किया इनकार, कहा- 'किसी पर कोई शक नहीं खास बात ये है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाईक नाईक एंड कंपनी के अमित नाईक भी मौजूद थे. नाईक 2004 से मुंबई में लॉ फर्म चला रहे हैं. उनके लॉ फर्म का दफ्तर नरीमन प्वाइंट में है. ये कंपनी बैंकक्रप्सी, रियल स्टेट, कॉरपोरेट लॉ और डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर काम करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget