एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा का निशाना, कहा- पश्चिम बंगाल की जनता ममता सरकार को उखाड़ फेंकेगी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल के गौरव को बचाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता लड़ाई जारी रखेंगे. बंगाल की जनता ममता सरकार को उखाड़ फेंकेगी.

नई दिल्लीः बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई के लिए तृणमूल सरकार पर जोरदार हमला किया. पार्टी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने ममता बनर्जी की निरंकुश सरकार को उखाड फेंकने का मन बना लिया है क्योंकि वहां अब लोकतंत्र नहीं बचा है.

राज्य में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने यह प्रदर्शन मार्च निकाला था. इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से बैरीकेड लांघने की कोशिश करने पर कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हो गई. पथराव हुआ, सड़कों को जाम किया गया और टायरों में आग भी लगाई गई.

पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछारों, आंसू गैस का इस्तेमाल करने के साथ-साथ लाठियां भांजी. इस घटना के बाद पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ हमले का नेतृत्व करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वह उन्हें साफ बता देना चाहते हैं कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बंगाल के समृद्ध गौरव को वापस दिलाने और राज्य की ‘‘भ्रष्ट, हिंसात्मक और तानाशाही’’ सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने का संकल्प ले लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की जनता उनके शासन को उखाड़ फेंकेगी. बंगाल के समृद्ध गौरव को बचाने के लिए बीजेपी का संघर्ष जारी रहेगा.’’

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘ममता दीदी द्वारा राज्य की शक्ति के दुरुपयोग के बावजूद हम बंगाल की जनता के साथ खड़े हैं. हमारे भाजयुमो के बहादुर कार्यकर्ताओं ने उन्हें सचिवालय को बंद करने पर बाध्य कर दिया. यह इस बात की स्वीकारोक्ति है कि उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया है.’’

पुलिस कार्रवाई का हो रहा विरोध

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करने के अधिकार के खिलाफ राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार का ‘‘तानाशाही’’ रूप करार दिया. उन्होंने दावा किया कि इस प्रकार लाठी-डंडे और पुलिसिया दमन से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में बीजेपी के विस्तार को नहीं रोक सकेंगी.

प्रसाद ने कहा, ‘‘बंगाल में लोकतंत्र नहीं है. वहां जो भी विरोध करता है उसको या तो केस में फंसा दिया जाता है या फिर शासन द्वारा परेशान किया जाता है या फिर हत्या की स्थिति भी आ जाती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में आज लोकतांत्रिक विरोध दर्ज करने के खिलाफ जिस तरह से वहां की सरकार का तानाशाही रूप सामने आया है, बीजेपी उसकी भर्त्सना करती है.’’

बीजेपी के 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल

प्रसाद ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में बीजेपी के 1500 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. इन कार्यकर्ताओं में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन और प्रदेश के उपाध्यक्ष राजू बनर्जी सहित कई अन्य नेता शामिल हैं. उन्होंने आशंका जताई की कि पुलिस की ओर से की गई पानी की बौछार के दौरान, इस्तेमाल किए गए पानी में रसायन मिला हुआ था.

बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी से पूछा, ‘‘क्या लगता है कि आप लाठी-डंडे और पुलिसिया दमन से बीजेपी के विस्तार को रोक लेंगी? आप इसमें सफल नहीं होंगी. पहले भी आपने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन प्रदेश की जनता ने हमें पिछले लोकसभा चुनाव में 18 सीटें दी.’’ उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है, इसलिए ‘‘डर, खौफ और दमन’’ की कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल के लोगों को हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि बंगाल में बदलाव के लिए बीजेपी सतत तैयार रहेगी. जनता की परेशानियों पर शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक आवाज उठाती रहेगी. बंगाल में बदलाव बीजेपी करेगी. बंगाल की जमीनी हकीकत ये बताती है कि अगला विधानसभा चुनाव जब भी होगा, वहां बीजेपी की सरकार बनना तय है.’’ प्रसाद ने दावा किया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की राजनीतिक जमीन खिसक रही है और इसका प्रमाण पिछला लोकसभा चुनाव परिणाम है. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले दो महीनों के भीतर 115 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है.

इसे भी पढ़ेंः बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन, 3 नवंबर को 94 सीटों पर होनी है वोटिंग

रामविलास पासवान के निधन पर राजकीय शोक, आज आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget