एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन, 3 नवंबर को 94 सीटों पर होनी है वोटिंग

दूसरे चरण के लिए 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है. 3 नवंबर को बिहार के 94 विधानसभा सीटों पर दूसरे फेज में वोटिंग होगी.

पटना: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू होंगे. नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर होगी. दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर के 94 सीटों पर होगा. नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. बता दें बिहार में तीन चरणों में मतदान होने हैं.

बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत जेडीयू, बीजेपी, वीआईपी और जीतन राम मांझी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि चुनाव के बाद वे बीजेपी को समर्थन देंगे और बिहार में एलजेपी-बीजेपी की सरकार बनेगी.

EC ने बिहार चुनाव के लिए पार्टी पंजीकृत कराने के समय में छूट दी

इस बीच निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को कहा कि बिहार चुनाव के मद्देनजर नए दलों का पंजीकरण कराने के लिए अब सिर्फ सात दिन का नोटिस देना होगा. पहले किसी भी मोर्चा या समूह को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराने के लिए अपने गठन से 30 दिन के भीतर निर्वाचन आयोग में आवेदन जमा करना होता था.

पंजीकरण के लिए आवेदन करने वालों को पार्टी का प्रस्तावित नाम दो राष्ट्रीय और दो स्थानीय अखबारों में दो अलग-अलग दिन प्रकाशित करवाना होगा. यदि किसी को प्रस्तावित पार्टी के पंजीकरण पर आपत्ति है तो उसे नोटिस प्रकाशित होने के 30 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करानी होगी. आयोग का कहना है कि पंजीकरण में यह छूट अंतिम चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा.

रामविलास पासवान ने 14 साल की उम्र में की थी पहली शादी, LJP अध्यक्ष चिराग पासवान समेत हैं इतने बच्चे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget